{"_id":"6480cb081aed03b03f0d1fad","slug":"investigation-started-in-case-of-missing-goods-from-jal-nigam-store-ballia-news-c-20-1-241947-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: जल निगम स्टोर से सामान गायब होने के मामले की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: जल निगम स्टोर से सामान गायब होने के मामले की जांच शुरू
विज्ञापन
जल निगम नगरीय के स्टोर से सामानों को बाजार में बेचे जाने के मामले की जांच शुरू हो गई है। जांच में अब तक कई गड़बड़ियां सामने आई हैं। इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। मुड़ियारी निवासी मनीष गुप्ता करीब चार माह पहले जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर जल निगम में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया था। शिकायती पत्र में उल्लेख था कि जल निगम नगरीय के अधिशासी अभियंता ने विभाग के ग्रामीण शाखा को कार्यभार हस्तांतरण के नाम पर स्टोर से कीमती सामानों का विक्रय करने का काम किया है। इससे सरकार का काफी नुकसान हुआ है। तत्कालीन जिलाधिकारी ने इस मामले की जांच अधिकारियों की कमेटी से कराने का निर्देश सीडीओ को दिया था। सीडीओ प्रवीण वर्मा ने इस प्रकरण की जांच के लिए जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच करने का निर्देश दिया। टीम में लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता श्याम सुंदर यादव, जिला पंचायत के वित्त एवं लेखाधिकारी हिमांचल यादव व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता प्रवीण बरनवाल हैं। अधिकारियों की टीम ने जांच शुरू की और जल निगम नगरीय के तीन स्टोर को सील करते हुए कई अभिलेखों को कब्जे में ले लिया। अधिकारियों की टीम ने अभिलेखों की पड़ताल करने के बाद जल निगम के बंटवारा के पूर्व की स्थिति की जानकारी ली। यह भी पता किया कि उस समय स्टोर में कौन-कौन से सामान थे, जिसे ग्रामीण शाखा को हस्तांतरित किए गए हैं। अब जांच टीम रिपोर्ट तैयार करने में जुटी है। हालांकि अधिकारी अभी कुछ भी बताने से बच रहे हैं।
कोट-
जल निगम नगरीय के स्टोर से सामानों के हस्तांतरण की आड़ में बेचे जाने की शिकायत है। मामले की जांच चल रही है। जल्द ही रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
- राजित राम मिश्र, डीडीओ, बलिया।
विज्ञापन
कोट-
जल निगम नगरीय के स्टोर से सामानों के हस्तांतरण की आड़ में बेचे जाने की शिकायत है। मामले की जांच चल रही है। जल्द ही रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
- राजित राम मिश्र, डीडीओ, बलिया।