{"_id":"5d52f2398ebc3e6cc17cc16e","slug":"investigation-started-against-four-including-asm-ballia-news-vns478229425","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के एएसएम समेत चार के खिलाफ जांच शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के एएसएम समेत चार के खिलाफ जांच शुरु
विज्ञापन
बैरिया। ट्रेन परिचालन में लापरवाही आने पर सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर एनएन मिश्र, सिग्नल के जेई उरांव, केबिन मैन महेश कुमार, ईएसएम सत्येंद्र कुमार के खिलाफ जांच शुरु हो गई है। लापरवाही मिलने के बाद डीआरएम ने उक्त चारों कर्मियों को नोटिस भेजकर तलब किया है। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।
बताया जाता है कि 10 अगस्त को डाउन सारनाथ एक्सप्रेस के परिचालन में लापरवाही बरतने का मामला सामने आया। अधिकारियों ने मॉनीटरिंग में पाया कि सिग्नल फेल व रूट ड्राप नहीं होने के बावजूद उक्त तिथि की शाम को पश्चिमी सिग्नल के पास डाउन सारनाथ एक्सप्रेस काफी देर रुकी रही। ट्रेन को मैनुअल मेमो के सहारे ट्रेन को प्लेटफार्म तक मंगवाया गया। पिश्चमी सिग्नल से प्लेटफार्म तक 500 मीटर की दूरी तय करने में सारनाथ एक्सप्रेस को 50 मिनट तक का समय लग गया।
इसके बाद इलेक्ट्रिक सिग्नल मेंटेनर सत्येंद्र कुमार ने चेक किया तो लाइन के प्वाइंट के बीच नट डाला हुआ मिला। इस मामले को डीआरएम ने संज्ञान लिया और चार कर्मियों को नोटिस जारी कर तलब किया। मंगलवार को सहायक स्टेशन मास्टर, जेई समेत सभी चार कर्मचारी डीआरएम कार्यालय गए हुए हैं। माना जा रहा है कि जांच में दोषी मिलने पर निलंबन की कार्रवाई भी हो सकती है। इस बावत स्टेशन अधीक्षक एपी मिश्र ने कहा कि सहायक स्टेशन मास्टर, जेई समेत चार कर्मियों को डीआरएम ने तलब किया है, मामले की जांच हो रही है।