फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Investigation of saving neck in investigation of viral video of animal trafficking

पशु तस्करी के वायरल वीडियो की जांच में गर्दन बचाने की कवायद !

Sat, 25 Jul 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Investigation of saving neck in investigation of viral video of animal trafficking
बलिया। नरही थाना के कोरंटाडीह चौकी क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरपुर घाट से इंजन चालित नावों से पशु तस्करी का वीडियो ग्रामीणों ने 10 दिनों पहले वायरल किया था। इस मामले को शासन ने संज्ञान लिया और जांच शुरू हुई लेकिन अधिकारी अपना गर्दन बचाने के लिए मामले की लीपापोती में जुटे हैं। हालांकि इसकी जांच क्राइम ब्रांच भी कर रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि 10 दिनों पहले नरही थाना के कोरंटाडीह चौकी क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के ग्रामीणों ने गंगा घाट से इंजन चालित नावों से होने वाली पशु तस्करी का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। ग्रामीणों की मानें तो सिकंदरपुर में एनएच किनारे ट्रकों व कंटेनर से मवेशियों को लाया जाता है। इन मवेशियों को आधी रात के बाद गांव की गलियों व इसके बाद खेतों के रास्ते गंगा किनारे पहुंचाया जाता है जहां बिहार की ओर से आई इंजन चालित बड़ी नावों पर लाद कर मवेशियों को बिहार प्रांत के चौसा घाट पर पहुंचाया जाता है। बताया जाता है कि वायरल वीडियो को शासन ने संज्ञान लिया है और रिपोर्ट मांगी। इस मामले की जांच में पुलिस अधिकारी के साथ ही पुलिस विभाग के अधिकारी भी जुटे हैं। क्षेत्राधिकारी सदर की मानें तो जिस स्थान का वीडियो है वहां कोई इंजन चालित नाव अभी नहीं मिला है और वह गाजीपुर जनपद की सीमा में पड़ता है। जबकि ग्रामीणों का दावा है कि यह स्थान नारा घाट के मशहूर जो सिकंदरपुर पक्का घाट से कुछ दूरी है और गाजीपुर की सीमा काफी दूर है। हालांकि जांच अभी चल रह है।
विज्ञापन

कोरंटाडीह चौकी क्षेत्र में गंगा नदी के रास्ते होने वाली पशु तस्करी का वीडियो मिला है जिसकी पड़ताल की जा रही है। अभी तक वीडियो में दिख रहा स्थान पड़ताल में गाजीपुर जनपद आया है लेकिन अभी जांच चल रही है। इस मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा। - चंद्रकेश सिंह, सीओ सदर, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed