फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Investigation of complaints of 137 villages lying in the hands of officers

अधिकारियों के बस्ते में पड़ी हैं 137 गांवों के शिकायतों की जांच

Wed, 22 Sep 2021 10:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Investigation of complaints of 137 villages lying in the hands of officers
बलिया। तमाम प्रयासों के बावजूद ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की जांच गति नहीं पकड़ सकी है। महीनों तक फाइलें अधिकारियों के यहां पड़ी रह जाती हैं। पंचायत चुनाव के पूर्व तत्कालीन सीडीओ ने एक माह में जांच पूरी करने का निर्देश दिया था लेकिन नौ माह बीते जाने के बाद भी अभी तक लंबित 50 फीसदी जांच भी पूरी नहीं हो सकी है। वर्तमान में कुल 137 गांवों की जांच अधिकारियों के यहां पड़ी हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से करने का निर्देश दिया है। लेकिन जिले में खासकर ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों में धांधली की शिकायतें डीएम के आदेश के बावजूद संबंधित ब्लॉक के नोडल अधिकारियों के बस्ते में साल दो साल से पड़ी हैं। जिले में ब्लॉकवार नोडल अधिकारी की तैनाती की गई है ताकि वह गांवों के विकास कार्यों पर नजर रखेें और शिकायतों का निस्तारण करें। लेकिन धरातल पर स्थिति विपरीत है। पंचायत चुनाव के पूर्व बीते दो वर्षों में जिलाधिकारी के यहां सभी 17 ब्लॉक के कुल 948 ग्राम पंचायतों (वर्तमान में कुल 940 ग्राम पंचायतें हैं) के सापेक्ष 234 शिकायतें आईं, जिसकी जांच की जिम्मेदारी संबंधित ब्लॉक के नोडल अधिकारियों को दी। लेकिन जांच की गति किस कदर धीमी है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब तक केवल 97 शिकायतों की ही जांच पूरी हो सकी है और 137 शिकायतें नोडल अधिकारियों के बस्ते में है। इसको लेकर समय-समय पर अधिकारियों की ओर से निर्देश भी दिए जाते हैं लेकिन इसका कोई असर अधिकारियों पर नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन

इन अधिकारियों के पास है जांच लंबित
बलिया। जिले के कुल 948 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 137 ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों में धांधली की शिकायतें लंबित हैं। जांच की पत्रावलियां चिलकहर ब्लॉक के नोडल अधिकारी उप कृषि उपनिदेशक, लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता, जिला कृषि अधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, जिला पूर्ति अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोनिवि निर्माण खंड के यहां शिकायतें लंबित हैं। इसके अलावा लेखाधिकारी बीएसए, जिला अर्थ व संख्याधिकारी, डीआरडीए के पीडी, अपर मुख्याधिकारी जिला पंचायत, जिला विपणन अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सहायक निबंधक सहकारिता, बीएसए, जिला उद्यान अधिकारी व लेखाधिकारी जिला पंचायत के यहां भी शिकायतें लंबित हैं। इनमें कई शिकायतें वर्ष 2018 व 2019 की भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच को लेकर समय-समय पर मॉनीटरिंग की जाती है और जांच पूरी कर पत्रावली के साथ उपलब्ध कराने के लिए पत्र भी जारी किया जाता है। सभी अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण करने का निर्देश सीडीओ की ओर से दिया गया है।
- अजय कुमार श्रीवास्तव, डीपीआरओ, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed