फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Investigation into recovery in the name of housing, statements of victims taken

Ballia News: आवास के नाम वसूली की जांच, पीड़िताें का लिया बयान

Tue, 16 Dec 2025 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Investigation into recovery in the name of housing, statements of victims taken
लालगंज। विकास खंड मुरली छपरा की ग्राम पंचायत शिवपुर कपूर दियर में प्रधान प्रतिनिधि की ओर से प्रधानमंत्री आवास के पात्रों से वसूली के मामले में जांच शुरू हो गई है। जांच अधिकारी एडीओ पंचायत अवधेश पांडेय ने दिव्यांग कलावती देवी और चंद्रावती देवी के घर पहुंचकर बयान लिया।
विज्ञापन

दोनों पीड़िताें ने आरोप लगाया था कि सबसे पहले कागज के नाम पर एक हजार की मांग की गई थी। रुपये देने के बाद आवास की पहली किस्त 40 हजार आई। जब बैंक से पैसा निकाला तो प्रधान प्रतिनिधि बृजेश बिंद ने 20 हजार रुपये और मांगे। उन्होंने कहा कि खंड विकास अधिकारी और सचिव को देना है। इसके बाद 10 हजार रुपये और दिए। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि 10000 रुपये अगले किस्त में देने होंगे। नहीं तो दूसरी किस्त नहीं आएगी। कलावती देवी दोनों आंख से अंधी हैं। शासन ने पात्र समझकर आवास दिया है। वहीं, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ब्रजेश बिंद ने पैसे मांगने के बात को नकारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed