फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Inundation of faith gathered at the pagodas on the last Monday

Ballia News: अंतिम सोमवार पर शिवालयों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Tue, 29 Aug 2023 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Inundation of faith gathered at the pagodas on the last Monday
बलिया। सावन के आठवें व अंतिम सोमवार पर शिवालयों में शिव भक्तों का आस्था का सैलाब उमड़ था। भोर से ही श्रद्धालुओं का रेला रहा जो रात तक लगा रहा। आस्था और उल्लास के साथ शिव भक्तों ने जलाभिषेक कर दर्शन पूजन किया। सुबह से हर- हर महादेव के जयकारे से भृगु नगरी गुंजायमान रही है। मंदिरों पर देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भक्त सराबोर रहे। श्रद्वालुओं की जुटी भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम रहा। शहर के बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर में भोर के तीन बजे से ही बम-बम भोले और हर-हर महादेव की उद्घोष सुनाई पड़ने लगी। विशेष पूजन व आरती के बाद भक्तों के लिए मंदिर को भक्तों के लिए खोल दिया गया। शिव भक्तों ने दूध, दही, घी, शक्कर और गंगाजल के पंचामृत से भगवान शिव को स्नान कराया। इसके बाद उन पर चंदन, फूल, फल, सुगंध, रोली, बेलपत्र, धतूरा, भांग आदि अर्पण किया। इस मौके पर सावन पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण किया और सोम प्रदोष व्रत रही। उधर, नगर से सटे देवकली गांव स्थित देवकलेश्वर मंदिर, नगरी स्थित नटकेश्वर मंदिर, मुबारकपुर स्थित पशुपतिनाथ बाबा गुफा, ग्रामीण क्षेत्र के कारो गांव स्थित कामेश्वर नाथ व आम के वृक्ष की पूरे दिन श्रद्घालुओं ने दर्शन पूजन किया और लगे मेला में खरीदारी की। दिउली स्थितबाबा बालखंडी नाथ, असेगा स्थित शोकहरण नाथ, बड़सरी स्थित अवनी नाथ, भड़सर स्थित दु:खहरण नाथ, ब्यासी स्थित हरिहर नाथ, इब्राहिमपट्टी स्थित अवभूतेश्वर नाथ, बांसडीह कस्बा स्थित भुटेश्वर व रघुवेश्वर नाथ मंदिर पर बाबा के भक्तों ने पूजन-अर्चन कर परिवार के मंगलमय की कामना की।
विज्ञापन


---------------------------
विज्ञापन


धूमधाम से निकली महादेव की बारात

पूर। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को सहुलेश्वर नाथ की पावन नगरी गढमलपुर सहुलाई में भगवान शिव की भव्य बारात निकाली गई। शिव बारात में शिव-पार्वती, राम-जानकी, राधा-कृष्ण, बजरंगबली, लक्ष्मण सहित ऋषि-मुनियों और राक्षस आदि का रूप धारण कर बच्चे आनंदित हृदय से रथ पर सवार थे। शिव बारात सहुलेश्वर नाथ मन्दिर प्रांगण से निकल विभिन्न देवालयों से होते हुए श्री नाथ इंटर कॉलेज के समीप ठाकुर जी मन्दिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। भंडारे का आयोजन हुआ। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। डॉ. शैलेश सिंह, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, घूरा गुप्ता, मुन्ना राजभर, मनु चौरसिया, चंदन चौरसिया, आकाश तिवारी, सुनील शर्मा, बीरबहादुर राम, राजू ठाकुर, भुवाल गुप्ता रहे। देर शाम गढ़मलपुर में बैंड बाजा के साथ नाचते गाते निकली बारात में काफी संख्या में युवक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------

कलशयात्रा में झूमे श्रद्धालु

चिलकहर। प्रत्येक वर्ष की भांति श्री शिव शक्ति चारों धाम मंदिर आश्रम धर्मनगरी योगीडीह बुढंऊ से गंगा जल लेकर माथे पर कलश लेकर निकले श्रद्धालुओं ने भगवान शिव पर जल चढ़ाया। जयकारे से शिव की भक्ति में डूब गए। वहीं मंदिर पहुंचने के बाद भक्तों ने स्वामी परमेश्वरानंद सरस्वती महाराज उड़िया बाबा के दर्शन पूजन किए। कलश यात्रा कुरेजी चट्टी होते हुए विभिन्न शिव मंदिरों पर माथा टेकने के बाद शिव शक्ति धाम पहुंचा।



रुद्राभिषेक में गूंजे जयकारे

बेल्थरारोड। हर-हर महादेव शिव शंभू सेवा समिति की ओर से सोमवार को मंदिर प्रांगण में दिव्य रुद्राभिषेक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठानों की घूम रही। पंडित शिवम पांडेय की देखरेख में विद्वान आचार्यों ने रुद्राभिषेक संपन्न कराया। इस दौरान मानवता के कल्याण की मंगल कामना की गई। भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य-लाभ अर्जित किया। इस मौके पर संतोष जायसवाल, विवेक सोनी, सूरज सर्राफ, रिंकू वर्मा, जितेंद्र चंचल, गिरधारी, मनोज कुमार, सर्वजीत, प्रिंस, अनिल वर्मा, राजकुमार, लालबाबू, संजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed