{"_id":"648deeba1c6d578bcf0cb4f6","slug":"interstate-transfer-more-than-600-applied-ballia-news-c-20-1-256180-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरजनपदीय स्थानांतरण : 600 से अधिक ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरजनपदीय स्थानांतरण : 600 से अधिक ने किया आवेदन
विज्ञापन
बलिया। बेसिक शिक्षा विभाग में अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए आवेदन की प्रक्रिया का शनिवार को आखिरी दिन रहा। इस दौरान दिन भर एक तरफ ऑनलाइन आवेदन होता रहा तो दूसरी तरफ आवेदन का प्रिंट आउट कार्यालय में भी जमा कराया गया। शनिवार दोपहर तक 600 से अधिक लोगों ने स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर लिया है।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इस बार जिले से स्थानांतरित होने वाले शिक्षकों की संख्या 369 निर्धारित की गई है। इसमें 45 प्रधानाध्यापक और 324 सहायक अध्यापक है। स्थानांतरण के लिए जिले में बड़ी संख्या में शिक्षक प्रयासरत हैं। पश्चिम के जिले के शिक्षक घर से काफी दूर होने की वजह से विशेष रूप से जोर लगा रहे हैं।
आवेदन के बाद उसकी हार्डकॉपी को बीएसए कार्यालय में जमा करने की अवधि शनिवार की रात 12 बजे तक जो भी आवेदन जमा कर देगा, उनमें पात्रता और मेरिट के आधार पर सीटों के सापेक्ष निर्धारित सीटों पर स्थानांतरण होंगे।
विज्ञापन
50 प्रतिशत से अधिक शिक्षकों को होना होगा निराश
बेसिक शिक्षा विभाग में आए 600 से अधिक आवेदनों को देखते हुए अब 50 प्रतिशत से अधिक शिक्षकों को निराश होना पड़ेगा। क्योंकि निर्धारित सीटों के सापेक्ष अधिक शिक्षकों ने आवेदन किया है।
अंतरजनपदीय स्थानांतरण से जुड़ी प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाएगा। शनिवार दोपहर तक करीब 600 से अधिक आनलाइन आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। - मनीराम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बलिया