फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Interest in international driving licenses has grown among the youth.

Ballia News: अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस में युवाओं की रुचि बढ़ी

Tue, 07 Jul 2026 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Interest in international driving licenses has grown among the youth.
बलिया। जिले में अब युवा अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में रुचि दिखाने लगे हैं। थाईलैंड, मलेशिया, सऊदी अरब आदि खाड़ी देशों में यात्रा करने के साथ ही नौकरी के लिए बनवा रहे हैं। अभी तक एक भी महिला ने अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनवाया है। विदेश यात्रा की योजना बनाने वाले लोग भी इसमें शामिल है। वहीं, अधिकांश युवा विदेश में जाकर वाहन चालक आदि की नौकरी भी करते हैं। धीरे-धीरे इनकी संख्या अब बढ़ती जा रही है। तीन साल में परिवहन विभाग की तरफ से 34 अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस जारी हुए हैं। परिवहन विभाग के अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल में 153 देश साझेदार हैं। इसके तहत कोई भी व्यक्ति अपने देश से अंतरराष्ट्रीय वैधता वाला ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकता है। यह एक वर्ष के लिए जारी किया जाता है।
विज्ञापन

इस तरह बनता है अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस

अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए एक साल का एक हजार रुपये का शुल्क जमा करना पड़ता है। इसके लिए आवेदक को राष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और निवास प्रमाण पत्र जमा करना होता है। वीजा और पासपोर्ट साइज फोटो लगाई जाती है। इसके बाद एआरटीओ के स्तर से जारी किया जाता है।
विज्ञापन

पुराने पर जारी होता है अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस
अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस परिवहन विभाग की तरफ से पुराने लाइसेंस पर ही जारी होते हैं। इसके लिए आवेदनकर्ता को वीजा व पासपोर्ट जमा करना पड़ता है। जिले में वाहन चलाने के लिए प्रशिक्षण निजी संस्थानों से लिया जाता है। उसके बाद डीएल बनाने की प्रक्रिया होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन आते हैं। कागजात पूरे होने के बाद जारी किए जाते हैं। सउदी अरब व अमेरिका के लिए भी जारी हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कम आवेदन आते हैं। मलयेशिया, सउदी अरब और ब्रिटेन जैसे देशों में इन लाइसेंसों की सर्वाधिक मांग है। ऐसे लोगों को परमिट दिया जाता है, जिनके पास पहले से वैध ड्राइविंग लाइसेंस होता है। -अरुण राय, आरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed