{"_id":"613644bd8ebc3ebeb825c206","slug":"inter-state-vehicle-thief-arrested-with-stolen-bike-ballia-news-vns6100898156","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक के साथ अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की बाइक के साथ अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
चोरी की बाइक के साथ अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार
-- बाइक के साथ ही तमंचा, चाकू और कारतूस बरामद
-- 15 दिन पहले चुराई गई थी बाइक, और मामले खुलेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
रसड़ा। क्षेत्र के नीबू चट्टी पर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने रविवार की रात आठ बजे दो शातिर अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को चोरी की मोटरसाइकिल और तमंचा तथा चाकू के के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों वाहन चोरों को संबंधित धाराओ में जेल भेज दिया गया है।
कोतवाली प्रभारी नागेश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस टीम ने मुकेश यादव और सत्येन्द्र सिंह यादव निवासी चकहुसाम थाना कोतवाली गाजीपुर को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल, कट्टा, चाकू और कारतूस बरामद किया।
नागेश उपाध्याय ने बताया की दोनों आरोपी क्षेत्र की गाड़ियों को चुराकर उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगा कर ऊंचे दामों में बेचते हैं। चितबड़ागांव थाना के टिकादेवरी निवासी ज्योति प्रकाश रमन की 25 अगस्त को चोरी की गई बाइक को 15 दिन के अंदर बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में चंद्रशेखर सिंह, अखिलेश मौर्य, अनूप सिंह, मनसुख यादव, रोहित यादव, श्रवण यादव, सुधेंदु तिवारी आदि शामिल रहे।