फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Inter pass science meritorious students will get scholarship of 80 thousand rupees

Ballia News: इंटर पास विज्ञान के मेधावियों को मिलेगी 80 हजार रुपये की छात्रवृत्ति

Wed, 28 May 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Inter pass science meritorious students will get scholarship of 80 thousand rupees
बलिया। यूपी, सीबीएसई, सीआईएससीई के विज्ञान वर्ग के मेधावियों को इंस्पायर स्कॉलरशिप योजना का लाभ देने के लिए अगले माह से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। आवेदन के बाद होने वाली परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को 80 हजार रुपये की छात्रवृत्ति शासन की ओर से दी जाएगी। विज्ञान वर्ग के बच्चों को अनुसंधान और नवाचार करने के लिए किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो, इसको लेकर इंस्पायर स्कॉलरशिप योजना की शुरुआत की गई। योजना के तहत उच्च शिक्षा तक अगर कोई भी छात्र नवाचार जारी रखता है तो उसे करीब 80 हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलती है। साथ ही जैसे-जैसे शिक्षा का स्तर बढ़ेगा, छात्रवृत्ति भी बढ़ती जाती है। इस योजना में सभी बोर्डों के छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं। योजना में छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। डीआईओएस देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि योजना में आवेदन इंस्पायर की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर किया जा सकता है। इंस्पायर स्कॉलरशिप योजना से इंजीनियर, मेडिकल, पीजी, रिसर्च ऑफ इनोवेशन करने के लिए मौका दिया जाता है। कुछ दिन में इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की बात कही जा रही है। योजना के तहत कक्षा छह से दसवीं के बच्चों के विज्ञान मॉडल चयनित होने के तुरंत बाद डीबीटी के माध्यम से सीधे छात्र-छात्राओं के खातों में दस हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जाती है।
विज्ञापन

इन विषयों के अध्ययन पर मिलेगा लाभ
इंटर पास करने पर छात्र-छात्राओं को इंस्पायर स्कॉलरशिप योजना का लाभ मिलेगा। इनमें फिजिक्स, बायोकेमिस्ट्री, मैथ, जुलाॅजी, इलेक्ट्रॉनिक, माइक्रोबायोलॉजी आदि विषयों के अध्ययन के लिए इंस्पायर स्कॉलरशिप योजना की शुरूआत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed