{"_id":"642488e3319227985e0bcce4","slug":"integrated-schools-staff-hostel-will-be-built-ballia-news-c-20-1-128036-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: छह करोड़ से बनेगा समेकित विद्यालय का स्टॉफ हॉस्टल, एक करोड़ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: छह करोड़ से बनेगा समेकित विद्यालय का स्टॉफ हॉस्टल, एक करोड़ जारी
विज्ञापन
बलिया। जिले के दुमदुमा गांव में दिव्यांग एवं विशेष बच्चों की शिक्षा के लिए समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय का संचालन स्टॉफ भवन नहीं होने के कारण अधर में लटका था। अब स्टॉफ हॉस्टल निर्माण की उम्मीद जग गई है। शासन ने स्टॉफ हॉस्टल के लिए 6.12 करोड़ की स्वीकृति देते हुए एक करोड़ की धनराशि जारी कर दी है। स्टॉफ हॉस्टल निर्माण पूरा होने के बाद अध्यापकों व अन्य कर्मियों की तैनाती होगी।
जिले के दुमदुमा गांव में दिव्यांग एवं विशेष बच्चों की शिक्षा के लिए समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय के संचालन में अभी वक्त लगना तय है। दुमदुमा गांव में समेकित विद्यालय की आधारशिला वर्ष 2016-17 में रखी गई। भवन का निर्माण पूरा हो चुका है। पिछले दिनों शासन की ओर से यहां पदों का सृजन भी कर दिया गया था, लेकिन किसी शिक्षक व अन्य कर्मी की अभी तैनाती नहीं हुई है। बताया जाता है कि स्टॉफ हॉस्टल नहीं होने के कारण तैनाती भी अधर में लटका था। विद्यालय के पास स्टॉफ के रहने के लिए हॉस्टल बनाने के लिए कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस का चुनाव हो चुका है। लेकिन इसके आड़े जमीन आ रही थी। इसके लिए चार हजार से 52 सौ वर्ग मीटर जमीन का मानक निर्धारित है ताकि अलग-अलग तरह के आवास व अन्य सुविधाओं का निर्माण हो सके। हालांकि इसकी तलाश करीब एक माह पहले पूरा करते हुए विभाग की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। समेकित विद्यालय से उत्तर करीब 1300 मीटर की दूरी पर जमीन को चिह्नित किया गया है। अब शासन ने स्टॉफ हॉस्टल निर्माण के लिए 6.12 करोड़ की स्वीकृति देते हुए एक करोड़ की धनराशि जारी कर दी है। अब हॉस्टल निर्माण का कार्य जल्द शुरु होगा।
स्कूल के आसपास की जमीन है चारागाह के लिए सुरक्षित
अधिकारियों के अनुसार स्कूल के आसपास की जमीन चारागाह के लिए पहले से ही सुरक्षित है। ऐसे में इस जमीन पर किसी तरह का निर्माण नहीं हो सकता है। यही पेंच लंबे समय तक फंसा रहा। अब स्कूल से कुछ दूरी पर ही स्टॉफ हॉस्टल के जमीन चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
समेकित विद्यालय से कुछ दूरी पर स्टॉफ हॉस्टल निर्माण के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। कार्यदायी संस्था की ओर से प्राक्कलन तैयार किया गया है और प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। जल्द ही निर्माण कार्य शुरु होगा।
- एके गौतम, जिला दिव्यांगजन अधिकारी, बलिया।