फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Instructions to vacate houses for people at the mouth of the erosion

Ballia News: कटान के मुहाने पर आए लोगों को मकान खाली करने के निर्देश

Sun, 02 Nov 2025 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Instructions to vacate houses for people at the mouth of the erosion
बैरिया। गोपालनगर टाड़ी में काटन के मुहाने पर पहंुच गए दस मकानों को खादी करने का निर्देश प्रशासन ने दे दिया है। राजस्व निरीक्षक ने इनमें रहने वाले लोगों को मकान खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा है।
विज्ञापन

कटान का संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह ने राजस्व निरीक्षक अजीत श्रीवास्तव व क्षेत्रीय लेखपाल गिरजा शंकर पांडेय को कटान स्थल के निरीक्षण का निर्देश दिया। राजस्व निरीक्षक ने क्षेत्रीय लेखपाल के साथ गोपालनगर टाड़ी पर हो रहे कटान का शनिवार को निरीक्षक किया। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि यह मकान कभी भी कटान के जद में आकर नदी में समा सकते हैं। इसलिए इसे खाली करके आप लोग सुरक्षित स्थानों पर चले जाए।
विज्ञापन

मंतोष यादव, दिनेश यादव, मुन्नी देवी, राजकुमारी देवी, प्रमिला देवी सहित कुल 10 लोगों का मकान कटान के मुहाने पर है। कभी भी कट कर सरयू नदी में जा सकता है। यहां रुक-रुक कर सरयू नदी का कटान जारी है। राजस्व निरीक्षक से गणेश यादव, शिवजी यादव, महेश यादव आदि ने शिकायत की कि गत दिनों हमारा मकान नदी में विलीन हो गया है। लेखपाल आधार कार्ड, बैंक पासबुक ले गए लेकिन आज तक मुआवजा नहीं मिला। इसी तरह से गोपालनगर पश्चिम टोला के सामने भी काटन रुक-रुक कर हो रहा है और कृषि योग्य उपजाऊ भूमि समाहित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed