फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Instructions to the people living at the mouth of the erosion to vacate their houses

Ballia News: कटान के मुहाने पर बसे लोगों को मकान खाली करने के निर्देश

Tue, 01 Oct 2024 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Instructions to the people living at the mouth of the erosion to vacate their houses
बैरिया। उत्तरी दीयरांचल में सरयू नदी की लहरों से गोपालनगर टाड़ी में सोमवार की सुबह हुए कटान की जानकारी होने के बाद उपजिलाधिकारी सुनील कुमार मातहतों के साथ मंगलवार को कटान स्थल पहुंचे। उन्होंने कटान के मुहाने पर रहने वाले लोगों को मकान छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा। हालांकि अब कटान बंद हो चुका है। सरयू के जलस्तर में 12 घंटे में छह सेमी की वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन


एसडीएम ने कटान स्थल से बाढ़ खंड के एसडीओ से वार्ता कर फ्लड फ़ाइटिंग के तहत कटान रोधी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि गोपालनगर, शिवाल, मानगढ, वशिष्ठनगर के करीब 2200 परिवारों को राहत राशन किट वितरित की गई है। 38 परिवारों के पक्के मकान, दो परिवारों के कच्चे मकान व एक परिवार का झोपड़ी नुमा मकान नदी में समाहित हुआ है। सभी कटान पीड़ित किसानों के ख़ातों में 46.08 लाख की धनराशि भेजी गई है। कटान में 29 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि समाहित हुई है। ऐसे में 29 हेक्टेयर भूमि का 18.77 लाख 222 किसानों के खातों में भेजा गया है। उत्तरी दियरांचल में अब भी 10 नावें चल रही हैं। मेडिकल कैंप लगाकर वाटर बोर्न डिज़ीज़ तथा अन्य बीमार व्यक्तियों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार रोशन सिंह, राजस्व निरीक्षक शिव प्रसाद गुप्ता तथा क्षेत्रीय लेखपाल राजू यादव, मनोज यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बिना पंपिंग सेट नहीं निकलेगा पानी

जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के चांददीयर यादव नगर में बाढ़ का खामियाजा बस्ती के लोग भुगत रहे हैं। पानी नहीं निकलने की वजह से कुछ बेघर रेलवे लाइन और एनएच-31 पर शरण लिए हुए हैं। हरिशंकर यादव, रासविहारी यादव, देवीदयाल यादव, द्वारिका यादव, शंकर बिंद, दिलीप बिंद, भोला तुरहा सहित दर्जन भर से अधिक लोगों के मकान के चारों तरफ पानी भरा है। उम्मीद है कि तीन-चार दिन में पानी निकल जाएगा। लेकिन यादव नगर विद्यालय सहित सुरेंद्र यादव, दीना यादव, हरिहर यादव, नंद प्रसाद यादव के मकान व विद्यालय का पानी बिना पंपिंग सेट के बाहर नहीं निकल सकता। क्षेत्र में पानी निकलने के बाद गंदगी का अंबार लगा है। दुर्गंध से बीमारियों का खतरा है। पीड़ितों ने दवा का छिड़काव करने की मांग की है। एसडीएम ने कहा कि दवाके छिड़काव के निर्देश दिए गए हैं। जल्द पंपिंग सेट लगाकर पानी निकलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वे शुरू होने से जगी आस

दया छपरा। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बाढ़ से बर्बाद फसलों का सर्वे लेखापाल की ओर से किया जा रहा है। इससे बाढ़ प्रभावित किसानों को कुछ आस जगी है। मंगलवार को लेखपाल रितेश कुंवर ने दया छपरा में सर्वे किया। लेखापाल शिवरंजन गुप्ता ने जगदेवा के किसानों से आधार, बैक पासबुक के साथ ही खतौनी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed