{"_id":"68bc9825992780dfde0782ef","slug":"instructions-to-suspend-the-accountant-ballia-news-c-190-1-bal1001-147645-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: लेखपाल को निलंबित करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: लेखपाल को निलंबित करने के निर्देश
विज्ञापन
रसड़ा तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की फरियाद सुनते जिलाधिकारी एमपी
- फोटो : mathura
रसड़ा। तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। भूमि विवाद, राशन, पेंशन, सड़क, विद्युत तथा राजस्व विभाग से संबंधित समस्याएं ज़्यादा आईं। कल्याणपुर के लेखपाल अंजनी वर्मा की ओर से वरासत मामले में लापरवाही बरतने पर निलंबित करने के निर्देश दिए।
शिकायतकर्ता अश्वनी कुमार तिवारी ने बताया कि तहसील से उनकी वसीयतनामा और मूलवाद की पत्रावली नहीं मिल रही है। तहसील से बताया गया कि पत्रावली खो गई है। जिलाधिकारी ने एसडीएम को निर्देशित किया कि इनकी पत्रावली तीन दिन के अन्दर मिल जानी चाहिए, नहीं तो संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाए। आलोक कुमार ने बताया कि आबादी की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने कानूगो, लेखपाल और पुलिस बल की टीम बनाकर मौके पर जाने के लिए कहा। अवैध कब्जा हो तो तुरंत हटवाने के निर्देश दिए।
शिकायतकर्ता कैलाश निवासी ग्राम कल्याणीपुर ने बताया कि पिता का स्वर्गवास डेढ़ साल पहले हुआ था लेकिन नाम में त्रुटि हो जाने के कारण वरासत नहीं हो पा रही है। त्रुटि में सुधार के लिए कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया है। जिलाधिकारी ने सख्त हिदायत दी कि वरासत के काम में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। राजस्व विभाग से नाम में त्रुटि हो गई है तो उसे वही सुधरेगा। नागरिकों को परेशान न किया जाए। इस संबंध में कल्याणपुर के लेखपाल अंजनी वर्मा की ओर से लापरवाही बरतने पर निलंबित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
रसूलपुर में तालाब में अवैध कब्जे की शिकायत की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने कानूनगो से पूछताछ की तो संतोषजनक जवाब न दिए जाने पर कानूनगो गौरीशंकर यादव को यहां से हटाने एवं प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिए। बिना सूचना के अनुपस्थित रहे रसड़ा तहसीलदार निखिल शुक्ला का तत्काल एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 160 आवेदन पत्र आए जिसमें 13 आवेदन पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी समस्याएं समाधान दिवस पर प्राप्त हुई हैं, उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। समाधान में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
उधर, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन की अध्यक्षता में बैरिया में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। कुल 28 मामले आए जिसमे सिर्फ तीन का निस्तारण हुआ। उपभोक्ताओं ने बिजली का मामला उठाया। कहा कि हर रोज बिजली रात भर गायब रह रही है। दिन का भी वही हाल है। लगातार 72 घंटे बिजली पूरे क्षेत्र से गायब रही। शिकायती पत्र गंगापुर निवासी ओमप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में दिया गया। हरि कंचन सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक तराजू में छेड़छाड़ कर ग्राहकों को पूरा वजन न मिलने के संबंध में शिकायत प्रस्तुत की। दोकटी निवासी धुनिया देवी ने भूमि विवाद का मामला उठाया। एसडीएम आलोक प्रताप सिंह आदि थे। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से शिविर का आयोजन किया गया। 6 दिव्यांगों को उपकरण का पात्र पाया। डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सभी चिन्हित दिव्यांगों को उपकरण दिया जाएगा।