{"_id":"5e1cb4658ebc3e880e396e7d","slug":"instructions-to-shift-shops-from-raniganj-to-sonbarsa-vegetable-market-ballia-news-vns5050268174","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीगंज से सोनबरसा मंडी में दुकानें शिफ्ट कराने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीगंज से सोनबरसा मंडी में दुकानें शिफ्ट कराने का निर्देश
विज्ञापन
बैरिया। बीबी टोला स्थित रानीगंज बाजार में लगने वाली थोक सब्जी की दुकानों को सोनबरसा में नवीन मंडी समिति की ओर से निर्मित कृषि मंडी में शिफ्ट कराने का निर्देश जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी बैरिया को दिया है। जिलाधिकारी ने अमर उजाला में 12 जनवरी के अंक में पेज संख्या चार पर ‘रानीगंज बाजार: जाम के चलते नहीं आते ग्राहक, कारोबार प्रभावित’ शीर्षक से प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए यह निर्देश दिया।
क्षेत्र के रानीगंज बाजार के बीबी टोला स्थान पर सब्जी की थोक मंडी लगती है जिससे रानीगंज बाजार में अक्सर जाम लग जाता है। जाम की वजह से दुकानदारों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके साथ ही सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन जाने के लिए मुख्य मार्ग यही होने के कारण भी लोगों को जाम में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। कई बार तो ऐसा होता है कि जाम से बचकर किसी तरह स्टेशन तक पहुंचते भी हैं तो पता चलता है कि ट्रेन तो जा चुकी है। दुकानदारों का कहना है कि जाम से दुकानदारी तो प्रभावित होती ही है, कई बार उनके सामानों का नुकसान भी हो जाता है, जाम से बचने के चक्कर में चालक गाड़ी मोड़ते हैं, जिससे सामान आदि क्षतिग्रस्त कर देते हैं। जिधर देखो उधर हर तरफ बस अतिक्रमण ही अतिक्रमण नजर आता है। सुरेमनपुर-बैरिया सड़क मार्ग पर स्थित पटरियों पर अतिक्रमण कर चबूतरा बना दिया गया है। बची सड़कों पर ठेला व खोमचे वाले कब्जा कर लेते हैं। इसके बाद भी जब थोड़ी बहुत जगह बचती है तो उस पर दोपहिया, तीनपहिया व चारपहिया वाहन खड़े हो जाते हैं। इसको लेकर कई बार व्यापारियों ने अधिकारियों से गुहार भी लगाई। उधर, इस समस्या को लेकर इंटक के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने जिलाधिकारी को जन सुनवाई के दौरान एक शिकायती पत्र दिया था। डीएम ने उपजिलाधिकारी बैरिया को निर्देशित किया है कि रानीगंज में थोक सब्जी दुकानों को सोनबरसा गांव के पास बने नवीन कृषि मंडी में स्थापित कर आख्या प्रस्तुत करें।