फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Instructions given to conduct Kanwar Yatra and other festivals peacefully

कांवर यात्रा व अन्य त्योहारों को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के दिए निर्देश

Wed, 14 Jul 2021 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Instructions given to conduct Kanwar Yatra and other festivals peacefully
बलिया। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत व डीआईजी सुभाष चंद दुबे ने कांवर यात्रा को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अन्य त्योहारों को भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के मद्देनजर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 के कारण सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए त्योहारों को मनाएं। साथ ही सभी एसडीएम व थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि कांवर यात्रा से संबंधित मार्गों की साफ-सफाई और शिवालयों के ऊपर लटके हुए तारों को दुरुस्त करा लिया जाए। कांवर यात्रा के दौरान डीजे के माध्यम से अभद्र गानों का प्रयोग कत्तई न हो। धार्मिक व सामाजिक गानों का ही प्रयोग किया जाए। डीजे की ध्वनि सामान्य डेसीबल में रहे, इसका विशेष तौर पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि बकरीद में जहां-जहां कुर्बानी स्थल हो, वहां की साफ-सफाई करा लिया जाए, कुर्बानी निर्धारित स्थान पर ही हो। कुर्बानी के लिए नया स्थान का प्रयोग न किया जाए एवं प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न हो। सूअर बाड़े को कम से कम पांच दिन तक बंद रखा जाए। डीपीआरओ व नगर पालिका अपने-अपने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। नगर पंचायत में विशेष तौर पर पानी की सप्लाई की व्यवस्था कर लिया जाय और कुर्बानी के बाद मलवा सार्वजनिक स्थानों व खुले में न फेंका जाए, यह सुनिश्चित कराएं। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने कहा कि महावीर घाट व शिवरामपुर घाट से जल लेकर बालेश्वर मंदिर में जल चढ़ाया जाता है एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शिव मंदिरों पर जल चढ़ाते हैं। घाटों पर महिलाओं को कपड़ा बदलने की व्यवस्था एवं गोताखोर, एंबुलेंस, नाव इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित कर लिया जाए। इस संबंध में पीस कमेटी की बैठक सभी थानों पर होगी। दोनों पक्षों के धर्म गुरुओं से वार्ता करके त्योहारों को संपूर्ण सकुशल संपन्न कराया जाएगा। बैठक में डीएम के अलावा एसपी डॉ विपिन ताडा, सीडीओ प्रवीण वर्मा, एडीएम रामआसरे, सीएमओ राजेन्द्र प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed