फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Instructions given for adverse entry against the accountant for not getting inheritance for 13 years.

Ballia News: 13 वर्षों से वरासत नहीं होने पर लेखपाल के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि के दिए निर्देश

Sun, 21 Dec 2025 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Instructions given for adverse entry against the accountant for not getting inheritance for 13 years.
घोघा/ बैरिया। संपूर्ण समाधान दिवस बांसडीह तहसील परिसर में आयोजित हुआ। एक मामले में 13 वर्षों से वरासत न होने पर जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। सहतवार निवासिनी लक्ष्मी देवी पत्नी राजकुमार ने बताया कि पिछले 13 वर्षों से उनकी जमीन का वरासत नहीं हो सकी है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए एसडीम बांसडीह को वरासत कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही लापरवाही बरतने पर संबंधित लेखपाल अखिलेंद्र सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए। एक शिकायत में विकास खंड बेरुआरबारी के गांव सुहवल में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया। डीएम ने बेरुआरबारी बीडीओ को निर्देशित किया कि अवैध कब्जा तत्काल हटवाया जाए। संबंधित भूमि को तारों से घेरकर बोर्ड लगाया जाए, जिससे आमजन को यह जानकारी रहे कि भूमि सरकारी है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाने के निर्देश दिए। तहसील में 153 मामले प्रस्तुत किए गए। जिसमें 16 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। जबकि अन्य मामलों को संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान करने का निर्देश दिए गए। बैरिया तहसील परिसर में एडीएम अनिल कुमार की अध्यक्षता में 45 मामले प्रस्तुत हुए। तीन मामलों का मौके पर निपटारा किया गया। शेष मामलों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंपा दिया गया। मनबोध यादव लच्छूटोला थाना दोकटी, राजगृही यादव शोभा छपरा थाना बैरिया, जग्गू यादव छपरासारीब थाना रेवती, कमलेश मिश्रा श्रीपालपुर, नंदजी सिंह कर्ण छपरा आदि ने भूमि विवाद का मामला प्रस्तुत किया। वहीं, कलावती देवी थाना रेवती ग्राम चौबे छपरा में परिजनों पर घर से मारपीट कर निकालने की शिकायत की। सुरेमनपुर निवासी देवेंद्र तिवारी ने लेखपाल द्वारा गलत रिपोर्ट प्रस्तुत करने की शिकायत एडीएम से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed