फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Instructions for completing projects on time

Ballia News: समय से परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश

Tue, 03 Jun 2025 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Instructions for completing projects on time
बलिया। जिले में गंगा व घाघरा नदी के कटान से बंधे व गांवों को बचाने के लिए चल रही परियोजनाओं का मंगलवार को लखनऊ की दो सदस्यीय टीम ने जायजा लिया। 14 परियोजनाओं पर चल रहे कार्य की गुणवत्ता परखी। अधिकारियों ने निर्धारित समय में परियोजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता जल संसाधन लखनऊ राकेश कुमार यादव एवं अधीक्षण अभियंता बाढ़ मंडल लखीमपुर खीरी धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने कोटवा सुल्तानपुर रिंग बंधा पर स्पर निर्माण और परक्यूपाइन कार्य, सरयू तट पर स्थित जिंदापुर के सुरक्षात्मक कार्य का जायजा लिया। पुरषोत्त्मपट्टी के सुरक्षात्मक कार्य, चांदपुर गांव के सामने सुरक्षात्मक कार्य, गोपालपुर टांडी के बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य का जायजा लिया। शिवाल मठिया के बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य, तुर्तीपार तटबंध पर 62 व 62.850 किमी के मध्य लांचिग एप्रन एवं स्लोप पिचिंग के निर्माण, तुर्तीपार तटबंध पर 63 से 63.680 किमी के मध्य लांचिंग व स्लोप पिचिंग निर्माण का जायजा लिया। तुर्तीपार तटबंध पर स्पर मरम्मत और पक्यूपाइन कटर का निर्माण, खोड़ीपाकड़ के सामने सुरक्षात्मक कार्य, माल्देपुर गांव के डाउन स्ट्रीम में सुरक्षात्मक कार्य का जायजा लिया। चैनछपरा, नेमछपरा, उदवनछपरा के सुरक्षात्मक कार्य, बलिया-बैरिया तटबंध पर स्पर निर्माण का जायजा लिया। एनएच-31 पर कटान निरोधात्मक कार्य व लांचिंग एप्रन पुनर्स्थापना का कार्य का निरीक्षण किया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड संजय कुमार मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed