फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Install AC in all wards, chairs to sit

Ballia News: सभी वार्डों में लगाएं एसी, बैठने के लिए कुर्सियां

Tue, 20 Jun 2023 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Install AC in all wards, chairs to sit
बलिया। जनपद में लगातार मौतें होने के बाद अस्पताल प्रशासन की नींद खुली। वह भी तब जब जिलाधिकारी ने सख्त रुख अख्तियार किया। इसके बाद जिला अस्पताल की व्यवस्था बदलने की कवायद शुरू हो गई है। जिलाधिकारी और लखनऊ से आई टीम की लगातार मानिटरिंग से व्यवस्था में कुछ हद तक बदलाव हुआ है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों की सीएचसी और पीएचसी की हालत अब भी खराब है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी व मेडिकल वार्डों में एसी लग गए हैं। हड्डी, सर्जिकल व बच्चा वार्डों में कूलर लगा है। तीमारदारों को बैठने की लिए जगह-जगह कुर्सियां लगाई गई हैं। जिला प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने मंगलवार को जिला अस्पताल का जायजा लिया। स्टोर का निरीक्षण के दौरान 12 एसी, स्ट्रेचर, बेंच, कुर्सी व अन्य मेडिकल सामग्री डंप पड़ा देख भड़क गए। उन्होंने सीएमएस व स्टोर प्रभारी को फटकार लगाते हुए सभी वार्डों में एसी, तीमारदारों को बैठने के लिए गैलरी में स्टील की कुर्सियां और पंखे, ब्रेंच व अन्य सामान लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने शाम तक कार्य पूरा करने की सख्त हिदायत दी। इसके बाद इमरजेंसी व मरीजों की सुविधा के लिए तीन जोन में बांटे गए रेड, यलो व ग्रीन वार्ड का जायजा लिया। ग्रीन वार्ड में एसी लगा देख खुश हुए। उन्होंने अन्य वार्डों में जल्द लगाने को कहा। एसी लगे वार्डों के दरवाजे में डोर क्लोजर, पैथालाजी व पर्ची काउंटर पर पंखे लगाने को कहा। भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य लाभ के बारे में पूछा। उनका चेकअप करने वाले डाक्टर से बात की।उन्होंने वार्ड की खिड़कियों और दरवाजों की मरम्मत करवाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डा. एके यादव को किसी भी व्यवस्था के लिए तत्काल फोन करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अगर मरीज को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा नहीं मिली तो जिम्मेदार पर कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed