फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Inspire the mantras of service and dedication of Pt. Deendayal Upadhyay

प्रेरणा देते हैं पं. दीनदयाल उपाध्याय के सेवा और समर्पण के मंत्र

Sat, 25 Sep 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Inspire the mantras of service and dedication of Pt. Deendayal Upadhyay
हल्दी/बांसडीह। बेलहरी ब्लॉक के बसुधरपाह गांव के पंचायत भवन में शनिवार को पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अजय कुमार पांडेय सहित ग्रामीणों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन

श्री पांडेय ने कहा कि प्रगतिशील आर्थिक विचार के प्रणेता एवं अंत्योदय के लिए आजीवन काम करने वाले महामानव पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सेवा और समर्पण का मंत्र हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा। उनके विचार और दर्शन भारत की आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करते रहेंगे। ताराचंद पाण्डेय, सुमित कुमार, हरेराम पांडेय, तारकेश्वर पाण्डेय, बिप्लव पाण्डेय, गोविंद, अनिल सिंह, ओमकार तिवारी, कमलेश, ठन ठन बाबा सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बांसडीह नगर पंचायत के बूथ नंबर 25 पर मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा की अध्यक्षता में 105 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। गरीब असहाय महिलाओं को वस्त्र वितरित किया गया। भाजपा गोरखपुर क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जो सपना देखा था कि समाज के अंतिम छोर पर रहने वाले व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुंचे। उस सपने को केंद्र तथा प्रदेश सरकार पूरा कर रही है। मूनजी कुमार, तेजबहादुर रावत, पूनम गुप्ता, सिंपी सिंह, अमर सिंह, अनिल वर्मा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed