{"_id":"5a4e623f4f1c1b4f198b4d84","slug":"inspire-for-cleanliness","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता के लिए करें प्रेरित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता के लिए करें प्रेरित
ballia
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन कार्यशाला का दीप प्रज्वलित कर शुभांरभ करते प्रमुख सचिव राकेश मैत्रेय । अमर उजाला
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाउन डिग्री कॉलेज के मनोरंजन हॉल में गुरुवार को ओडीएफ कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें 178 गांवों के प्रधान व सचिवों को केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त पेयजल एवं स्वच्छता सलाहकार राकेश मैत्रेय ने गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए आवश्यक टिप्स दिए। कहा कि सबसे पहलेग ग्रामीणों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करें। जिससे वह इसके प्रति सकारात्मक रुख अख्तियार करें।
उन्होंने कहा कि गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए सबसे पहले प्रधान व सचिवों को कटिबद्ध होना होगा। उन्होंने सीएलटीएस और खुले में शौच मुक्त के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही 12 हजार में शौचालय बनाने की विधियों पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में जिलाधिकारी ने स्वच्छता कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधान अपने गांव के लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करें। शौचालय बनवाने के साथ उसके प्रयोग के लिए लोगों को जागरूक करें तो निश्चित रूप से आपका गांव ओडीएफ हो सकता है।
उन्होंने शुद्ध पेयजल, हैंडवाश आदि के बारे में प्रचार प्रसार करने पर बल दिया। कार्यशाला में आए कुछ प्रधानों ने स्वच्छता से जुड़े सवाल पूछे। जिसका स्वच्छता सलाहकार राकेश मैत्रीय ने जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। जिला पंचायत राज अधिकारी अभय यादव ने विभाग की ओर से किए जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि लोगों को इस बात के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है कि शौचालय बनवाएं और विभाग की ओर से 12 हजार की धनराशि प्राप्त करें। इसके अलावा स्वच्छता के प्रति लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कार्यशाला में सीएमओ डॉ एसपी राय व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेे।