फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Inspector Suspended for Misbehaving with Woman

Ballia News: महिला से अभद्रता पर इंस्पेक्टर निलंबित

Wed, 15 Apr 2026 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Inspector Suspended for Misbehaving with Woman
बलिया। उभांव थाना में तैनात रहे क्राइम इंस्पेक्टर नरेश मलिक पर एक पीड़िता महिला से फोन पर अभद्र और अशोभनीय बातचीत करने का आरोप लगा था। अमर उजाला ने उक्त आरोप की खबर को प्रमुखता से मंगलवार के अंक में प्रकाशित हुई थी। खबर को संज्ञान लेकर आजमगढ़ डीआईजी के निर्देश पर एसपी बलिया ओमवीर सिंह के निर्देश पर सीओ रसड़ा को जांच सौपी। जांच के बाद एसपी ने इंस्पेक्टर नरेश मलिक को निलंबित कर दिया। वहीं, थाना प्रभारी संजय शुक्ल पर लगे आरोप की जांच सीओ रसड़ा कर रहे हैं।
विज्ञापन

वायरल ऑडियो में इंस्पेक्टर नरेश मलिक पीड़िता पर एक मामले में चार्जशीट लगाने के नाम पर अकेले मिलने का दबाव बनाते सुनाई दे रहे हैं। वहीं, पीड़िता ने बातचीत के दौरान उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला पर भी इसी तरह की शर्त रखने का बात कहती सुनी जा रही है।मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर नरेश मलिक को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि नरेश मलिक को कुछ दिन पहले ही उभांव थाना से हटाकर साइबर सेल भेजा गया था।
विज्ञापन

पूरा मामला एक वन दरोगा पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप से जुड़ा है, जिसमें काफी दबाव के बाद उभांव थाना में मुकदमा दर्ज किया गया और अब चार्जशीट लगाने को लेकर पीड़िता को कथित तौर पर परेशान किया जा रहा था। मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है। इस बाबत एसपी ओमवीर सिंह ने कहा जांच के बाद इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। थाना प्रभारी की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed