फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Inspection of the campus for three hours for the map of the medical college

Ballia News: मेडिकल काॅलेज के नक्शे के लिए तीन घंटे तक परिसर का मुआयना

Sat, 07 Feb 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Inspection of the campus for three hours for the map of the medical college
बलिया। राजकीय मेडिकल काॅलेज निर्माण की कवायद तेज हो गई है। 15 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से शिलान्यास का संभावित कार्यक्रम है। जिला अस्पताल परिसर में मेडिकल काॅलेज का शिलान्यास होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को लखनऊ की एक कंपनी की पांच सदस्यीय टीम जिला अस्पताल मुआयना करने पहुंची। टीम के इंजीनियर्स ने दोनों अस्पताल परिसर व कारागार का जायजा लिया। करीब तीन घंटे तक अस्पताल परिसर के कोने-कोने का जायजा लिया। मेडिकल कॉलेज का नक्शा तैयार कर डीपीआर बनेगी। इससे पहले एक पखवाड़ा पूर्व राजकीय मेडिकल कॉलेज के नोडल प्रधानाचार्य प्रोफेसर धनंजय सिंह ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर जल्द शिलान्यास करने का संकेत दिया था।
विज्ञापन

जिला अस्पताल, महिला अस्पताल के अलावा जिला कारागार परिसर को मिलाकर मेडिकल काॅलेज से जुडे भवनों का निर्माण होगा।
नोडल प्रधानाचार्य प्रो. धनंजय सिंह ने पिछले दिनों बताया था कि काॅलेज के दो परिसर होंगे। पहला जिला अस्पताल व दूसरा जिला कारागार का होगा। जिला कारागार वाले परिसर में सिर्फ मेडिकल के छात्रों की पढ़ाई व छात्रावास बनेंगे। प्रोफेसर व चिकित्सकों के आवासीय भवन भी बनेंगे। वहीं जिला अस्पताल व महिला अस्पताल के परिसर में 200 बेड का आठ फ्लोर में वार्ड बनेंगे। 21 बेड का आईसीयू वार्ड, ऑपरेशन थियेटर बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूतल में सीटी स्कैन, एमआरआई, डिजिटल सहित अन्य जांच केंद्र की सुविधा मिलेगी। ट्राॅमा सेंटर व इमरजेंसी बनेगी। अस्पताल के दूसरे परिसर में 21 चिकित्सकों के लिए ओपीडी कक्ष बनेंगे।

विभागीय सूत्रों के अनुनसार तो अस्पताल के पुराने ओपीडी भवन को तोड़ा जाएगा। दवा काउंटर से सीएमओ कार्यालय तक पार्किंग स्पेस होगा। सीएमओ कार्यालय व जिला अस्पताल इस परिसर से हट कर दूसरी जगह स्थापित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed