{"_id":"fe23c62bf74858bbc3307bb905d94a5d","slug":"innocent-young-man-with-child-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम बच्ची के साथ युवक ने किया दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम बच्ची के साथ युवक ने किया दुराचार
संवाददाता, अमर उजाला, नगरा
Updated Fri, 16 Jan 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र की एक मासूम बच्ची के साथ शुक्रवार को दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। उसे बहला-फुसलाकर घर ले जाने वाले आरोपी युवक की पुलिस तलाश कर रही है।
घर वालों की तहरीर पर उसके खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दुराचार की शिकार मासूम को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली साढ़े तीन साल की
मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां उसने उसके साथ दुराचार किया। मासूम के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
मासूम की हालत गंभीर देखकर लोगों ने घर वालों को घटना की जानकारी दी। घर वालों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस मासूम को अपने साथ थाने ले गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मासूम के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के युवक राजकुमार कन्नौजिया के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
नगरा के प्रभारी एसओ प्रदीप ने बताया कि दुराचार के मामले में तहरीर के आधार पर गांव के ही एक युवक के विरुद्ध दुराचार सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।