फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Injured farmer dies in accident

इलाज के दौरान किसान की मौत

Fri, 22 Nov 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Injured farmer dies in accident
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव के समीप बृहस्पतिवार की शाम घायल लिलकर गांव निवासी किसान चंद्रकांत उर्फ झुन्नू मिश्र (34) की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के लिलकर गांव निवासी चंद्रकांत उर्फ झुन्नु मिश्र (34) बृहस्पतिवार की शाम बाइक से अपने ससुराल मनियर थाना क्षेत्र के जिगनी गांव में पत्नी व बच्चे को लेने जा रहे थे। जैसे ही वह आदमपुर गांव के समीप पहुंचे कि बाइक असंतुलित होकर विद्युत पोल से टकरा गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आसपास के लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने जिला अस्पताल भेज दिया था। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि चंद्रकांत ने जब ससुराल जाने के लिए पिता काशी नाथ मिश्रा से पूछा तो उन्होंने मान का दिन होने के कारण जाने से मना किया था लेकिन वे नहीं माने। पत्नी व बच्चे को ससुराल से लाने के लिए चले गए। पिता काशीनाथ मिश्रा बिलखते हुए कह रहे थे कि अगर चंद्रकांत उनकी बात मान गए होते तो शायद यह घटना नहीं होती। वहीं मृतक की मां पुष्पा देवी, पत्नी आरती सदमे में है। मृतक का एक वर्षीय पुत्र दिव्य अपनी मां को रोता देख चिल्लाकर रोने लग रहा था। यह देख वहां मौजूद लोगों की आंखें बरबस ही नम हो जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed