फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Initiative: Preparation to link the gaushalas of the district with employment

पहल: जिले की गोशालाओं को रोजगार से जोड़ने की तैयारी

Sat, 07 Jan 2023 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Initiative: Preparation to link the gaushalas of the district with employment
बलिया। जिले में गोवंश के गोबर से गोकाष्ठ बनाने की प्रक्रिया चल रही है। जल्दी ही गोशालाओं में गोकाष्ठ बनाने की मशीनें लगा दी जाएंगी। गोकाष्ठ की आपूर्ति जिले के श्मशान घाटों, ईंट-भट्ठों समेत कई स्थानों पर की जाएगी। इसके लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में निराश्रित गोवंश समस्या बनते जा रहे हैं। इसके निवारण के लिए गोशालाओं का निर्माण जारी है। हालांकि पहले भी गोशाला चल रही है। गोशालाओं को अब रोजगार से भी जोड़ने का खाका तैयार कर लिया गया है। इससे सिर्फ गोशाला का खर्च ही नहीं निकलेगा बल्कि रोजगार भी मिलेगा। इस क्रम में सभी गोशाला में गोकाष्ठ बनाने की मशीन लगाई जानी हैं।
विज्ञापन

गोकाष्ठ बनाकर जिले के श्मशान घाट, ईंट भट्ठों और अन्य जगहों पर आपूर्ति की जाएगी। हवन आदि के लिए भी गोकाष्ठ मुहैया होगी। इस व्यापारिक गतिविधि को ऑनलाइन बाजार भी उपलब्ध कराया जाएगा। इससे ऑनलाइन भी गोकाष्ठ की बिक्री की जा सके। योजना के सफल होने पर कीमती पेड़ों की लकड़ी को भी बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed