फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Information on friendly insects and enemy insects given in the orientation training program

Ballia News: उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम में दी मित्र कीट और शत्रु कीट जानकारी

Sun, 01 Feb 2026 02:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Information on friendly insects and enemy insects given in the orientation training program
बेल्थरारोड। विकास खंड सीयर के प्रांगण में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत वनस्पति संरक्षण संगरोध एवं संग्रह निदेशालय के तत्वावधान में उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। किसानों को फसलों के लिए मित्र कीट और शत्रु कीट की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिलाधिकारी शरद चौधरी, खंड विकास अधिकारी फैसल आलम, जिला कृषि रक्षा अधिकारी रणवीर, एडीओ कृषि गुलाब यादव तथा केंद्र प्रभारी अधिकारी राजेंद्र कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के तकनीकी सत्र की शुरुआत केंद्र के प्रभारी अधिकारी राजेंद्र कुमार द्वारा आईपीएम पर संक्षिप्त टिप्पणी द्वारा किया गया।
विज्ञापन

अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा आईपीएम की मौजूदा समय में उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। खंड विकास अधिकारी द्वारा कीटनाशकों के हानिकारक प्रभाव तथा रसायनों के सुरक्षित एवं विवेक पूर्ण उपयोग के बारे में समझाया गया। सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी मनोज शुक्ल ने आईपीएम की उपयोगिता के महत्व पर प्रकाश डाला। श्वेताश्री ने केंद्र द्वारा उत्पादित विभिन्न जैव कारकों की क्षेत्र में उपयोगिता व मित्र कीटों के संवर्धन से संबंधित जानकारी दी। मौके पर रत्नेश मिश्र, मोनल सिंह, गुलाब यादव, जयप्रकाश सिंह, रमेश, ओमप्रकाश व कृषि विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed