फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Information given about the work done regarding food security

खाद्य सुरक्षा को लेकर हुए कार्यों की दी जानकारी

Wed, 15 Sep 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Information given about the work done regarding food security
बलिया। जनपदीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी रामआसरे की अध्यक्षता में हुई। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव ने बैठक के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। समिति के सदस्यों ने बिंदुवार एजेंडे पर चर्चा करते हए अपने-अपने विचार रखे। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जनपद में लगातार निगरानी की जा रही है तथा विशेषकर दूध विक्रेताओं पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि विभाग के अधिकारियों ने अप्रैल से जून 2021 के मध्य किराना व्यवसायियों को कोविड बचाव के निर्देशों का पालन करते हुए आम जनमानस को आवश्यक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने में अपना पूर्ण योगदान दिया। सचल खाद्य जांच प्रयोगशाला द्वारा मौके पर ही आमजनता एवं खाद्य विक्रेताओं के नमूने की नि:शुल्क जांच कराकर त्वरित रिपोर्ट प्रदान करने की व्यवस्था की समस्त सदस्यों ने प्रशंसा की।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी महेंद्र ने बताया कि सरसों तेल में किसी अन्य तेल की व्लेंडिंग (मिलावट) तथा खुला सरसों तेल पूर्णतया प्रतिबन्धित कर दिया गया है तथा इसका पालन न करने वाले के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। समिति के सदस्य प्रदीप शुक्ला ने नकली अथवा अपमिश्रित खाद्य व औषधि विक्रय करने वालों के नमूंनें फेल होने पर उनका नाम विभाग द्वारा सार्वजनिक करने का सूझाव दिया जिस पर सभी उपस्थित सदस्यों ने सहमति जताई। विभाग के अधिकारी ने बताया कि नकली दवा अथवा मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों की सूचना देने वालों को विभाग सम्मानित करेगा। सभा की अध्यक्षता कर रहे अपर जिलाधिकारी ने सुझाव दिया कि समस्त तहसीलों एवं नगरपालिका क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा के महत्वपूर्ण बिंदुओं को प्रिंट कराकर प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed