फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Information about the kharif crop insurance to the operators

खरीफ फसल के बीमा के बारे में दी गई जानकारी

Wed, 24 Jul 2019 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Information about the kharif crop insurance to the operators
बलिया। जिला कृषि भवन सभागार में बुधवार को आयोजित प्रशिक्षण में सीएससी संचालकों को खरीफ फसल बीमा के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

उपनिदेशक कृषि इंद्राज की अध्यक्षता में सीएससी ई गवर्नेस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड के जिला प्रबंधक कौशलेंद्र राय की ओर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान बताया कि बीमा राशि का सिर्फ दो फीसदी जमा करने पर धान का जहां प्रति हेक्टेयर 55 हजार मिलेंगे वहीं मक्का के लिए 32 हजार रुपये दिए जाएंगे। अरहर के लिए 24 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस दौरान सीएससी संचालकों से कहा गया है वे अपने-अपने क्षेत्र के किसानों को जागरूक करने के साथ उनका बीमा कराएं ताकि प्राकृतिक आपदा में उनका नुकसान न हो और उन्हें उनकी मेहनत का प्रतिफल मिल जाए। बताया कि जनपद के समस्त सीएससी संचालक आगामी 31 जुलाई तक किसानों का पंजीकरण करा लें। इस मौके पर नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के पदाधिकारी सीएससी के जिला समन्वयक अरविंद शुक्ला, पीयूष सिंह, गजेंद्र सिंह, राजू कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed