फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Information about schemes given to villagers by putting up stalls

स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी

Sat, 25 Sep 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Information about schemes given to villagers by putting up stalls
बलिया। जिले के सभी ब्लॉकों पर शनिवार को गरीब कल्याण दिवस पर मेले का आयोजन हुआ। एनआरएलएम, कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी, श्रम, पूर्ति विभाग, पेंशन से जुड़े विभाग सहित अन्य कई विभागों ने प्रदर्शनी लगाकर योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। मेले में विभिन्न विभागों ने स्टाल भी लगाए थे, जिसके माध्यम से लोगों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

गड़वार ब्लॉक परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने किया। स्टालों का अवलोकन किया। सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। आंगनबाड़ी के शिविर में गर्भवती महिलाओं को फल, सब्जी व पोषाहार देकर गोदभराई की रश्म निभाई। आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड व राशन कार्ड का वितरण किया। आवास योजना के पांच लाभार्थियों को पीएम आवास की सांकेतिक चाभी दी। दुबहड़ ब्लॉक में राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, बच्चों का अन्नप्राशन, नि:शुल्क गैस कनेक्शन, आवास योजना के तहत लाभार्थियों में डेमो चाभी का वितरण किया। मुरली छपरा ब्लाक में मुख्य अतिथि राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश सिंह, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने शुभारंभ किया। लोकनायक जयप्रकाश नारायण के चित्र पर माल्यार्पण किया। हरिवंश सिंह ने कहा कि पहले सरकार के 100 रुपए में मात्र 15 रुपए गांवों तक पहुंचता था। आज सौ फीसदी लाभ लोगों के खाते में पहुंचता है। सरकार ने 300 से अधिक योजनाओं को चलाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू, ब्लाक प्रमुख कन्हैया सिंह, रामप्रकाश सिंह, श्यामू उपाध्याय, विनोद यादव, अजय यादव आदि रहे। रेवती में शुभारंभ मुख्य अतिथि सत्येंद्र सिंह और विशिष्ट अतिथि अजय शंकर पांडेय कनक ने किया। बेरुआरबारी में शुरुआत मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख चंद्र भूषण सिंह, बीडीओ बसंती देवी, मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह तथा सीडीपीओ पूनम सिंह ने किया। बांसडीह में शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सुशीला देवी ने किया। रसड़ा में भाजपा पूर्वी मंडल के अध्यक्ष शंकर दयाल पांडेय, अजीत भारद्वाज, अखिलेश सिंह, सिद्धनाथ सिंह, लवकुश गुप्ता, जयराम चौहान ने गर्भवती महिलाओं को फल वितरित किया। सीयर ब्लाक परिसर में शुभारंभ विधायक धनंजय कन्नौजिया ने किया। ब्लाक बेलहरी में बीडीओ अतुल कुमार ने पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला कनेक्शन, राशन कार्ड वितरण किया। सिकंदरपुर में शुभारंभ विधायक संजय यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed