फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Indian education system should be based on Indian wisdom: Mithilesh Narayan

भारतीय मनीषा के आधार पर हो भारतीय शिक्षा व्यवस्था : मिथिलेश नारायण

Mon, 25 Sep 2023 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Indian education system should be based on Indian wisdom: Mithilesh Narayan
बलिया। जनपद में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान विभिन्न संगठनों की ओर से आयोजन किया गया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के सभागार में पं. दीनदयाल उपाध्याय शोध पीठ द्वारा ''अमृत काल में दीनदयाल के विचारों की प्रासंगिकता'' विषयक संगोष्ठी हुई।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता क्षेत्रीय बौद्धिक शिक्षा प्रमुख आरएसएस मिथिलेश नारायण ने कहा कि पं. दीन दयाल ने विश्व के सभी संस्कृतियों की तुलना की और भारतीय संस्कृति के महत्त्व को बताया। समाज और देश का परिष्कार संस्कार युक्त जीवन से होता है। भारतीय संस्कृति इसी संस्कार की शिक्षा देती है। भारतीय शिक्षा व्यवस्था भारतीय मनीषा के आधार पर होनी चाहिए। प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि पं. दीनदयाल के विचार आज के समय सर्वथा प्रासंगिक हैं। सर्वात्मवाद मनुष्य मात्र की चिंता करता है।
विज्ञापन

संचालन प्रो. अजय बिहारी पाठक, स्वागत एवं विषय प्रवर्तन प्रो. रामकृष्ण उपाध्याय, धन्यवाद् ज्ञापन कुलसचिव एसएल पाल ने किया। संस्कार केन्द्र बसंतपुर के अध्यापक, पूजा, नंदिनी आदिविद्यार्थी, अभिभावकों एवं नागरिकों को सम्मानित किया गया। डॉ. रामसरन, डॉ. अभिषेक मिश्र, डॉ. पुष्पा मिश्र, प्रो. बैकुंठ नाथ पाण्डेय, प्रो. अशोक कुमार सिंह, डाॅ. रामशरण पाण्डेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रह्मप्रकाश सिंह मेमोरियल सोसाइटी की ओर से नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर बैरिया में संगोष्ठी की गई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने एकात्म मानव दर्शन की चर्चा की। उन्होंने डॉ. ब्रह्म प्रकाश सिंह मेमोरियल सोसाइटी के सामाजिक कार्यों को चर्चा की। निर्भय नारायण सिंह ने व्यष्टि से समष्टि के दर्शन को विस्तार से समझाया। स्व. की भावना से परे, समाज के लिए सोचने के लिए प्रेरित किया। डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि उनकी संस्था पं. दीनदयाल के दर्शन को आधार बनाकर समाज में परिवर्तन करने के लिए कृत संकलिप्त है। संचालन डॉ. नवीन कुमार उपाध्याय ने किया। डॉ. राजेंद्र पांडे, दिब्यन्त, श्रीभगवान यादव, अरविंद सिंगर रहे। सहतवार में अजय सिंह के आवास पर जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि मनीष सिह ने कहा कि पं. दीनदयाल एक ऐसी हस्ती थी जिन्होंने अपने कार्यों एवं विचारों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। जनसंध के अध्यक्ष रहे। दिनेश तिवारी, प्रभुनाथ सिंह, शिवजी सिंह, उदय प्रताप सिंह, रंजन सिंह, बृजेश सिंह, दयाशंकर थे। भाजपा बांसडीह मंडल के अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुए। अभिषेक मिश्रा, निखलेश पांडेय, चंद्रबली वर्मा, बबलू सिंह, दुर्गेश मिश्रा थे। दोकटी थाना क्षेत्र में मुरारपट्टी मठिया पर जयंती मनाई गई राजाराम राय ने कहा कि कोई देश की तरक्की तभी संभव है जब राष्ट्रवाद और अपने धर्म के प्रति लोग जागरूक हों। दिनेश राय, देव पाठक, मुन्ना राम, भीम शंकर पांडेय, रमेश ओझा थे। बेल्थरारोड भाजपा कैंप कार्यालय पर जयंती मनाई गई। सहती राजभर, अमरनाथ सिंह, देवेंद्र गुप्त, लालबहादुर भारती, राजदेव तुरैया, डंपी सिंह, राम मिलन, जयराम चौहान, मुन्ना मिश्र सत्यदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed