फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   India will soon be occupied by Pakistan occupied Kashmir: Anand Swarup

जल्द ही पाक अधिकृत कश्मीर पर होगा भारत का कब्जा: आनंद स्वरूप

Thu, 21 May 2020 08:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
India will soon be occupied by Pakistan occupied Kashmir: Anand Swarup
बलिया। प्रदेश के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वे यह कहते नजर आ रहे हैं कि बहुत जल्द भारत का कब्जा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर होगा। वे यह भी कह रहे हैं कि जब तक विश्व के मानचित्र से पाकिस्तान का नामोनिशान नहीं मिटेगा, दोनों देशों में शांति संभव नहीं है।
विज्ञापन

राज्य मंत्री शुक्ला का दावा है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर जल्द ही भारत का कब्जा होगा। इसके बाद वहां भारत का तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अफरीदी सरीखे व्यक्ति से हम तमीज की आशा नहीं कर सकते। अमर उजाला से बातचीत में मंत्री ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 31938 स्वयं सहायता समूहों को 218.49 करोड़ रुपये रिवाल्विंग फंड एवं सामुदायिक निवेश निधि के तहत ऑनलाइन हस्तांतरित किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस कार्य के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि इससे प्रदेश के स्वयं सहायता समूह से जुड़े लोगों को काफी बल मिलेगा। महामारी के इस काल में उनकी मजबूती से आम आदमी की परेशानियां भी दूर कराने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed