फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   India will become number one in the world and UP in the country: Amit Shah

भारत दुनिया में और यूपी देश में बनेगा नंबर वन: अमित शाह

Wed, 29 May 2024 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
India will become number one in the world and UP in the country: Amit Shah
बलिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को दुनिया में पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था बना दी है। इस बार मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे तो भारत दुनिया में नंबर वन और यूपी देश में नंबर वन बनेगा।
विज्ञापन

उक्त बातें देश के गृहमंत्री अमित शाह ने शहर से सटे माल्देपुर मोड़ के पास हैबतपुर गांव में बलिया लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के समर्थन में बुधवार को आयोजित चुनावी जनसभा में कही। अमित शाह ने तय समय से आधे घंटे पूर्व मंच पर आते ही बिना किसी औपचारिकता के माइक संभाल ली। संबोधन के बाद सपा छोड़ने वाले पूर्व मंत्री नारद राय व पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

अमित शाह ने इससे पहले कहा कि आज बलिया वालों को एक बात कहने आया हूं। गुजराती हिसाब-किताब में पक्के होते हैं। एक बार में कई काम करते हैं। एक ही बार में यदि तीन काम हों तो वह करना चाहिए। नीरज शेखर को वोट देने से एक साथ तीन काम होंगे। नीरज सांसद बनेंगे, मोदी पीएम बनेंगे और स्व. चंद्रशेखर को श्रद्धांजलि मिलेगी। नीरज शेखर को मैंने भाजपा ज्वाइन कराई है। पूरा जीवन ये भाजपा के सिपाही बने रहेंगे। नीरज को मिला एक-एक वोट मोदी को पीएम बनाने के काम आएगा। पूर्व की सरकार में तीन-चार घंटा बिजली आती थी, रमजान में पूरी आती थी, जन्माष्टमी में नहीं आती थी। भाजपा सरकार आई तो 18 घंटा बिजली देने का काम योगी सरकार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि इन्होंने संविधानिक रूप से पिछड़े वर्ग के आरक्षण को मुसलमानों को देने का काम किया। कर्नाटक व हैदराबाद में चार प्रतिशत आरक्षण दिया। धर्म के आधार पर आरक्षण दिया, जो गैर कानूनी है। जब तक भाजपा का एक भी सांसद है, पिछड़े वर्ग के आरक्षण को हाथ लगाने नहीं देंगे। सपा शासन में पूर्वांचल में देशी कट्टा बनता था, अब ब्रह्मोस मिसाइल, तोप के गोले व अत्याधुनिक हथियार बन रहे हैं।
पाकिस्तान पर वार करने में काम आएगा। प्रदेश में वाहन चोरी का कारोबार चलता था, अब कंपनियों में वाहनों का निर्माण का काम किया जा रहा है। बलिया के लोगों ने वीरेन्द्र सिंह मस्त को वोट दिया तो कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त हुआ। पहले पीओके को लेकर कांग्रेस वाले डराते हैं। राहुल बाबा हम भाजपा वाले एटम बम से नहीं डरते। पीओके हमारा है और इसे हम लेकर रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने देश से आतंकवाद समाप्त किया।
कांग्रेस, सपा व बसपा राज में बम धमाके होते थे और कोई कुछ नहीं करता था। देश ने देखा कि उड़ी व पुलवामा में हमला हुआ तो मोदी ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवाद का खात्मा किया। यही नहीं, मोदी ने देश से नक्सलवाद समाप्त किया। यूपी में सपा-बसपा के दौर में माफिया परेशान करते थे। भाजपा सरकार आई तो मुख्यमंत्री योगी ने माफियाओं को उल्टा लटकाकर सीधा किया। भाजपा ने पूर्वांचल से मच्छर और माफिया को खत्म किया। बूचड़खाने की जगह गोशाला बन रही हैं। वोट की ताकत है कि भाजपा सरकार में 18 घंटे बिजली आती है। कांग्रेस पिछड़ा विरोधी पार्टी है।
केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मोदी ने उत्तर प्रदेश में 14 एक्सप्रेसवे बनाए हैं। दो से नौ एयरपोर्ट हो गए हैं। 12 शहरों में मेट्रो चलाने का काम किया। 22 मेडिकल कालेज बन रहे हैं। दो एम्स बने हैं। 24 लाख हेक्टेयर सिंचाई पर का काम हुआ। ट्रिपल आईटी, मेगा फूडपार्क बन रहा है। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का काम मोदी ने किया है। बलिया में मेडिकल कालेज एक साल में बनेगा।

जिले में हुए विकास कार्यों की फेहरिस्त गिनाते हुए कहा कि बलिया में 75 हजार आवास बने हैं। दो लाख 20 हजार गैस सिलेंडर दिए हैं। चार लाख 23 हजार किसानों को सम्मान निधि दी गई है। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री रजनी तिवारी, मंत्री दानिश आजाद अंसारी, सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त, विधायक मनोज पाण्डेय, विजय बहादुर दूबे, उपेंद्र तिवारी, आनंद शुक्ल, रविशंकर सिंह पप्पू, जिलाध्यक्ष संजय यादव आदि थे। संचालन राजीव मोहन चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed