{"_id":"62dc43d4cc18e21b5368278a","slug":"independence-train-and-stations-campaign-ended-ballia-news-vns665580191","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी की रेल गाड़ी एवं स्टेशन्स, मुहिम का हुआ समापन,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी की रेल गाड़ी एवं स्टेशन्स, मुहिम का हुआ समापन,
नगर के रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के बलिदानी नाटक प्रस्तुत क?
- फोटो : BALLIA
Link Copied
बलिया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बलिया स्टेशन पर स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा 18 से 23 जुलाई तक मनाएं गए ऽआजादी की रेल गाड़ी एवं स्टेशनऽ आइकॉनिक सप्ताह का समापन शनिवार को हुआ। नई दिल्ली में आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि रेल राज्यमंत्री दर्शन विक्रम जरदोश रहे। इसका सीधा प्रसारण बलिया रेलवे स्टेशन पर दिखाया गया।
विज्ञापन
स्कॉउट एण्ड गाइड जिला संघ के सदस्यों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के दौरान स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडेय के संघर्ष व योगदान पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। मंडल कला समिति के सदस्यों द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को समर्पित देशभक्ती गीतों की प्रस्तुति दी। राहुल भट्ट एवं विशाल मिश्रा ने अपने मधुर स्वरों से दर्शकों में देशप्रेम जगाया। अपर मंडल रेल प्रबन्धक ज्ञानेश त्रिपाठी ने बलिया के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। स्वतंत्रता आंदोलन में उनके महत्वपूर्ण योगदान को विस्तार से बताया। कहा कि आइकॉनिक सप्ताह के समापन के साथ आजादी का अमृत महोत्सव समाप्त नहीं हुआ है बल्कि इसकी शुरुआत हुई है। अगले 25 वर्षों तक हम सबको आजादी का अमृतमहोत्सव मानना है, ताकि भावी पीढ़ी अपने इतिहास से सबक ले सके और देश की तरक्की में अपनी भूमिका जिम्मेदारी से निभाए। देश की तरक्की का सम्बंध रेलवे की तरक्की से है, जैसे-जैसे रेल बढ़ेगी वैसे-वैसे देश भी आगे बढ़ेगा। मुहिम से जुड़कर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा जरूर फहराएं। मंडल कार्मिक अधिकारी विवेक मिश्रा, मंडल विद्युत इंजीनियर आरएन सिंह,सहायक सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर आरसी श्रीवास्तव, स्टेशन अधीक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।