फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Independence day was celebrated across the district with great enthusiasm

जिले में धूमधाम से मनाया गया 74वां स्वतंत्रता दिवस

Sun, 16 Aug 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Independence day was celebrated across the district with great enthusiasm
नगर से सटे अगरसंडा स्थित सनबीम स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडारोहण के बाद राष्ट्रगान ग? - फोटो : BALLIA
बलिया। जिले में शनिवार को हर्ष और उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों और शैक्षणिक संस्थानों पर झंडारोहण किया गया। अधिकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के घर जाकर उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण के बाद कर्मचारियों को एकता-अखंडता की शपथ दिलाई। विकास भवन पर सीडीओ विपिन कुमार जैन ने झंडारोहण किया। कहा कि हमारे पूर्वजों ने लंबे संघर्ष के बाद देश को आजादी दिलाई। इसे अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए जरूरी है कि हम अपने दायित्वों का पालन ईमानदारी और निष्ठा से करें। कहा कि सरकार की योजनाओं का पारदर्शी तरीके से हर पात्र तक पहुंचाना हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए। सबको पक्का छत, शौचालय के साथ यह भी सुनिश्चित कराना है कि हर कोई आत्मनिर्भर बने। यही हर व्यक्ति की असली स्वतंत्रता होगी।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर जिला अस्पताल में जिलाधिकारी, सीडीओ, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जितेंद्र पाल और सीएमएस डॉ. बीपी सिंह ने मरीजों में फल व दूध वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलिया: पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने कैंप कार्यालय और पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया। पुलिस अधीक्षक ने आपसी एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। पुलिसकर्मियों को लोगों से शिष्टतापूर्ण व्यवहार करने पर जोर दिया।
राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने गोपाल बिहार कॉलोनी स्थित कार्यालय पर झंडारोहण किया। उन्होंने आजादी के दीवानों को याद किया। कहा कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है।
-
कोरोना वारियर्स को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
बलिया। स्वतंत्रता दिवस पर डीएम एसपी शाही और सीडीओ विपिन जैन ने विकास भवन सभागार में कोरोना वारियर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रशस्ति पत्र पाने वालों में डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव, बीएसए शिव नारायण सिंह, चिकित्साधिकारी डा. सिद्धार्थ मणि दुबे, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अतुल तिवारी, ईडीएम अभिजात सिंह, किल कोरोना जागरूकता अभियान की पूरी टीम, एक्टिव सर्विलांस टीम के सदस्य, चिकित्सक गण, आशा बहुएं, आंगनबाड़ी सेविकाएं आदि शामिल थीं।

-
स्कूलों पर फहराया गया झंडा
बलिया। नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर में मुख्य अतिथि जयप्रकाश नरायण सिंह ने झंडाहोरण किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अरविंद सिंह चौहान, जगदीश सिंह, निर्भय निरंजन उपाध्याय, मनोज अस्थाना एवं अरूण कुमार मणि आदि रहे। उधर, नगर से सटे अगरसंडा स्थित सनबीम स्कूल में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष संजय कुमार पांडेय एवं सचिव अरूण कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। फीनिक्स इंटरनेशनल स्कूल अगरसंडा व कटरिया में प्रबंधक सुनील कुमार यादव ने ध्वजारोहण किया। श्री एचएन विद्यापीठ सोबंथा चौरा पर प्रबंधक हरेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया, यहां प्रियंका राय, प्रद्युम्न पांडेय, पिंकी आदि रहे।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed