फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Independence Day echoed in rural areas on Sacrifice Day

बलिदान दिवस पर ग्रामीण क्षेत्रों में गूंजे आजादी के तराने

Thu, 19 Aug 2021 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Independence Day echoed in rural areas on Sacrifice Day
बलिया बलिदान दिवस पर जिला कारागार से बाहर निकलकर कुंवर सिंह चौराहा स्थित प्रतिमा स्थल की जाते से? - फोटो : BALLIA
बलिया। बलिदान दिवस पर पूरे जनपद में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी धूम देखी गई। विभिन्न क्षेत्रों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गांव में उनके स्मारक, शिलास्तंभ और प्रतिमा पर श्रद्धा के फूल चढ़ाए गए।
विज्ञापन

1857 की क्रांति के वीर योद्धा शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवा में मंगल पांडेय विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने स्मारक में श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्ष कृष्णकांत पाठक, अरुण कुमार साहू, विवेक सिंह, रमाशंकर तिवारी मौजूद थे। रसड़ा में क्रांतिकारी स्मारक समिति की ओर से शहीदों सेनानियों को नमन किया गया। कृष्णानंद पांडेय ने कहा कि 19 अगस्त 1942 को ही शेरे बलिया चितू पांडेय के नेतृत्व में ही जनपद आजाद हो गया था। प्रदेश अध्यक्ष स्व. अंजनी कुमार पांडेय के प्रयास से 19 अगस्त को प्रतिवर्ष बलिया में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई थी। सियाराम यादव, सुरेश राम, दुर्गेश त्रिपाठी, अशोक गुप्ता, मृत्युंजय जायसवाल, सपन कुमार गुप्ता, आनंद श्याम पांडेय मौजूद रहे। गैर राजनीतिक संस्था भारत नौजवान क्रांति सभा की ओर से प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। संयोजक जावेद अंसारी, संरक्षक डॉ. बब्बन राम, डॉ. अवनींद्र सिंह आदि रहे। बेल्थरारोड में भाजपा लघु प्रकोष्ठ की ओर से गोष्ठी हुई। देवेंद्र कुमार गुप्त, खड़क बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। ज्ञानकुंज एकेडमी बंशी बाजार में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रबंध डॉ. डीएन सिंह, प्रधानाचार्य सुधा पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed