फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Increased sales, automobile market buzzing

बढ़ी बिक्री, ऑटोमोबाइल बाजार गुलजार

Sun, 31 Oct 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Increased sales, automobile market buzzing
बलिया। कोरोना की दूसरी लहर के बाद ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक लौटने लगी है। धनतेरस, दीपावली करीब आते ही वाहनों की बिक्री बढ़ने से ऑटोमोबाइल बाजार गुलजार हो गए हैं। कारोबारियों के अनुसार कोरोना संक्रमण के पूर्व ज्यादा वाहनों की बिक्री कैश होती थी। लेकिन कोरोना संक्रमण काल में अधिकतर वाहनों की बिक्री फाइनेंस के जरिए हो रही है। बिक्री बढ़ने से कारोबार बेहतर होने की उम्मीद जगी है। कोरोना संक्रमण के कारण कारोबार ठप पड़ गए थे। ऑटोमाबाइल सेक्टर तो बुरी तरह से प्रभावित चल रहा था। कोरोना संक्रमण के बाद हालात सामान्य होने पर अब बाजार में लौटने लगी है। कारोबारियों के मुताबिक धनतेरस और दीवापली पर अच्छी सेल होने की उम्मीद है। पहले ज्यादातर टू-व्हीलर कैश पर बिकते थे। लेकिन अब अधिकतर वाहन फाइनेंस से बिक रहे हैं। दीपावली, धनतेरस की वजह से व्यापार में उछाल आने लगा है। दोपहिया बाजार में होंडा साइन एसपी 125 सीडी- 110, अपाचे जूपिटर स्कूटर, स्पोर्ट स्टार सौसी हीरो, स्प्लेंडर प्लस, सुपर स्प्लेंडर आदि वाहनों की मांग ज्यादा बढ़ी है। खरीदारी को लेकर लोगों ने अग्रिम बुकिंग करानी शुरू कर दी है। इस कारण शोरूम में भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है। ऑटोमाबाइल कारोबारियों ने ग्राहकों के लिए वाहनों के फाइनेंस की खास व्यवस्था की है। अलग-अलग वाहनों की खरीद पर ऑफर भी दिए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस बार लोग नकदी के बजाय फाइनेंस पर वाहन अधिक खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed