फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Increase in incidents of theft in lockdown

लॉकडाउन में चोरी की घटनाओं में हुआ इजाफा

Mon, 08 Jun 2020 09:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Increase in incidents of theft in lockdown
बैरिया। लॉक डाउन के दरमियान चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। जनवरी से अब तक पांच महीनों में बैरिया थाना क्षेत्र में पांचवीं चोरी की घटना को अंजाम चोरों ने करमानपुर में दिया। जिससे क्षेत्रीय लोगों में भय व्याप्त है। सबसे खास बात यह है कि पुलिस ने अब तक एक भी चोरी की घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। पीडि़तों की माने तो चोरी की घटना का एफआईआर तक दर्ज नहीं हो रहा है। बता दे कि बीते आठ जनवरी को नगर पंचायत स्थित जूनियर हाईस्कूल के सामने पतंजलि व किराना दुकान का रोशनदान तोड़कर चोरी हुआ था। वही 22 जनवरी को गोंहियाछपरा गांव निवासी कन्हैया सिंह ने खेत से पम्पिंग सेट चुरा ले जाने की तहरीर दिया था। 27 मार्च को रानीगंज बाजार के सब्जी मंडी निवासी झूलन व देवकीछपरा निवासी हीरा मिश्र सहित तीन लोगों के घर भीषण चोरी हुई थी। जबकि पांच जून को जगदेवा ढाही में एक किराने की दुकान का ताला काट कर नगदी व सारा सामान चुरा लिया गया है। वही महज तीन दिन बाद ही करमानपुर में एक ही रात दो घरों में लाखों की चोरी हुई। इस बाबत क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक कुमार सिंह ने कहा चोरी की घटना पर अंकुश लगाने के लिए पुलिसकर्मियों को मुस्तैद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed