{"_id":"96be7bd4af5ef7b9e63bd31656d7bed2","slug":"increase-cold-two-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठिठुरन बढ़ी, सर्द हवाओं ने ली दो की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठिठुरन बढ़ी, सर्द हवाओं ने ली दो की जान
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Wed, 24 Dec 2014 10:41 PM IST
विज्ञापन
शीतलहर की वजह से जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गया है। बुधवार को तापमान सात डिग्री से खिसककर छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सर्द हवाओं ने बुधवार को दो लोगों की जान ले ली।
बैरिया के उपाध्यायपुर निवासी पंकज (35 )और कचहरी परिसर में वादी शीतल सिंह (70) की मौत हो गई। शीतलहर के प्रकोप से मनुष्य ही नहीं, बल्कि पशु-पक्षी भी परेशान हैं। दिन में धुंध रहने की वजह से सड़क पर गाड़ियों को लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है।
शाम चार बजे के बाद से ही आसमान में कोहरे की चादर तन जा रही है। कोहरे का प्रभाव इतना तेज है कि शाम के बाद वाहनों से चलना तो दूर पैदल भी चलना मुश्किल हो जा रहा है।
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के गांवों में प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं किए जाने से लोग प्रशासन को कोस रहे हैं। कोहरे और गलन भरी ठंड के चलते लोग शाम होने से पहले ही अपने घरों में पहुंच जा रहे हैं।
बहुत जरूरी कार्य होने पर लोग देरशाम तक बाजारों में दिख रहे हैं। रेलवे स्टेशन, रोडवेज, भृगुमंदिर, सिविल कोर्ट, कलेक्ट्रेेट, शास्त्रीनगर, जापलिनगंज, कदम चौराहा, चित्तू पांडेय चौराहा पर अलाव की समुचित व्यवस्था न होने से लोग कांपते और ठिठुरते नजर आ रहा हैं।
कचहरी परिसर में सहतवार निवासी शीतल सिंह कालिका (70) की ठंड लगने से मौत हो गई। वह वह अपने एक मुकदमे की पैरवी करने सिविल कोर्ट परिसर में गए थे। वहीं पर ठंड लगने लगी और वे आग की तलाश में इधर-उधर भटकने लगे। अलाव नहीं मिलने पर एक स्थान पर गिर गए।
अधिवक्ताओं ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बैरिया संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के उपाध्यायपुर नई बस्ती निवासी पंकज (35) को मंगलवार की देरशाम ठंड लग गई। वह कांपते हुए गिर पड़ा। घरवालों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां मृत घोषित कर दिया गया।