फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   increase cold due to clouds and air

बादलों और ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सिहरन

Thu, 01 Jan 2015 10:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Thu, 01 Jan 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
increase cold due to clouds and air
गुरुवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। रसड़ा समेत कुछ एक हिस्सों में बूंदाबांदी भी हुई। इससे ठंड में बढ़ गई। बुधवार को धूप से मौसम कुछ साफ हुआ था लेकिन रात में बादलों ने डेरा डाल लिया।
विज्ञापन


सुबह से भगवान सूर्य के दर्शन नहीं हुए। बादलों के चलते कोहरे का प्रभाव तो नहीं रहा लेकिन ठंडी हवाओं ने सिहरन    बढ़ा दी। गुरुवार की भोर में ही जिले के कई हिस्सों में बारिश हुई। उन क्षेत्रों के लोग बारिश बंद होने के बाद भी घरों में दुबके रहे। सड़कों पर कीचड़ हो जाने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


गुरुवार को भी ठंड का कहर जारी रहा। इससे मासूम बच्चों और बुजुर्गों का हाल बुरा रहा। लोग घरों में रजाई में दुबके रहे या फिर अलाव के सहारे ठंड मिटाते रहे। उधर सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चेतन किशोर गांव निवासी बलि यादव (65) की ठंड के कारण बुधवार की रात मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री यादव शाम को शौच के लिए खेत में गए थे। शौच से लौटते वक्त उन्हें ठंड लग गई। परिवार वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकाें ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed