फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Include yoga in the routine for a healthy life: DM

स्वस्थ जीवन के लिए दिनचर्या में शामिल करें योग: डीएम

Tue, 21 Jun 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Include yoga in the routine for a healthy life: DM
विश्व योग दिवस पर वीर लोरिक स्पोर्ट स्टेडियम में योगाभ्यास करती जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल। - फोटो : BALLIA
बलिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पर मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत व जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में सैकड़ों लोगों के साथ योगाभ्यास किया। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों का जीवन तनावपूर्ण स्थितियों से गुजरता है। ऐसे में योग से हम मानसिक रूप से मजबूत रह सकते हैं और तमाम तरह की बीमारियों से अपने आप को बचा सकते हैं। पूरा विश्व समझ गया है कि योग स्वस्थ जीवन का रास्ता है।
विज्ञापन

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर में योग दिवस पर कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय ने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। विश्वविद्यालय के योग एवं नेचुरोपैथ विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर नीरज कुमार पांडेय ने आसनों के लाभ बताए। चीफ़ प्रॉक्टर डॉ अरविंद नेत्र पांडेय, कुलसचिव संत लाल पाल, डॉ साहेब दूबे, डॉ देवेंद्र सिंह, डॉ दयालानंद रॉय, डॉ. पुष्पा मिश्रा, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ अजय चौबे, डॉ रानू पाल, डॉ. अपराजिता उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने टाउन हॉल प्रांगण में योग एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया। शाश्वत ने सूर्य नमस्कार व योग-व्यायाम कराया गया। विभाग प्रचारक तुलसीरामने बताया कि हमारे यहां वेद सबसे प्राचीन साहित्य माने जाते हैं एवं वेदों में भी योग का वर्णन मिलता है। इस मौके पर डॉ. विनोद, परमेश्वरनश्री, विशाल, मारुति नंदन आदि रहे।

जिला कारागार परिसर में विश्व योग दिवस पर योगाभ्यास करते बंदी और बंदी रक्षक।

जिला कारागार परिसर में विश्व योग दिवस पर योगाभ्यास करते बंदी और बंदी रक्षक।- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed