{"_id":"5a943e094f1c1bbd218b5418","slug":"inauguration-of-passport-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासपोर्ट दफ्तर का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासपोर्ट दफ्तर का उद्घाटन
ballia
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
समारोह का शुभारंभ करते सांसद भरत सिंह।
सांसद भरत सिंह ने सोमवार को बलिया के प्रधान डाकघर में स्थापित पासपोर्ट कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिले के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा। सिंह ने कहा कि बलिया के लोगों को पासपोर्ट की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस मुद्दे पर विदेश मंत्रीजी से बलिया में पासपोर्ट आफिस के स्थापना करने की बात रखी। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट बनाने के लिये केंद्र सरकार ने सरलीकरण के साथ सुविधाजनक भी कर दिया है । पहले पासपोर्ट बनवाना काफी कठिन काम था तथा उसके लिए अनावश्यक धन भी खर्च होता था, पर वर्तमान मोदी सरकार ने इसे आसान और सुविधाजनक बना दिया है। इस अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री गौतम सिंह , छपरा जिला परिषद की अध्यक्ष मीना अरुण , मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार, अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल, राजीव मोहन चौधरी, नगर पालिका के अध्यक्ष अजय कुमार, नकुल चौबे , राजेश गुप्ता, मनोज पांडेय, संजय मिश्रा , प्रेम प्रकाश सिंह पिंटू आदि लोग उपस्थित रहे ।
विज्ञापन