{"_id":"64e24b6d2dd39e97d303cfa6","slug":"inauguration-of-dwadash-jyotirlingam-ballia-news-c-190-1-svns1008-1944-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: द्वादश ज्योर्तिलिंगम का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: द्वादश ज्योर्तिलिंगम का शुभारंभ
विज्ञापन
बलिया। शहर के सटे अगरसंडा स्थित वरदानी भवन में श्रावण मास में पहली बार द्वादस ज्योर्तिलिंगम का एक साथ दर्शन का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के कर कमलों द्वारा नारियल फोड़ने के उपरांत फीता काटकर किया गया। इस दौरान डीएम ने द्वादस ज्योर्तिलिंगम का विधिवत दर्शन व पूजन किया। उन्होंने कहा कि एक जगह शिव के द्वादस स्वरूपों का दर्शन बहुत ही सराहनीय है।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा आयोजित कार्यक्रम मध्य प्रदेश के इंदौर से आई बीके उमा दीदी ने परमपिता के बारे में विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में द्वादस ज्योर्तिलिंगम का एक साथ दर्शन होगा।
ब्रह्माकुमारी का निकटतम केंद्र अगरसंडा में 21 तारीख को बृहद कार्यक्रम रखा गया है। तीन दिवसीय शिविर के लिए इंदौर से पधारे ब्रह्माकुमारी बहनों के द्वारा द्वादस ज्योर्तिलिंगम के उपर प्रकाश डाला जाएगा। इस दौरान तीन दिवसीय संगीतमय प्रवचन का आयोजन किया गया है। इस दौरान व्याख्यान में शिव महापुराण में शिव की महिमा और उससे होने वाले विश्व कल्याण के बारे में मूल मंत्र बताए जाएंगे। इस तीन दिवसीय व्याख्यान में बीके सुंदरी दीदी, काला पीपल से बीके नीतू दीदी, शिवनी मालवा से सरिता दीदी, सुप्रिया बहन व बीके पवन भाई अपने श्री मुख से शिव की महिमा का व्याख्यान होगा।