फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   In Tigunia, the cutting reached near the TS tied

टिगुनिया में टीएस बंधे के नजदीक पहुंचा कटान

Sat, 17 Sep 2022 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
In Tigunia, the cutting reached near the TS tied
बेल्थरारोड क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा में उपजाऊ भूमि को काटती सरयू की लहरें। - फोटो : BALLIA
बाढ़ विभाग की ओर से सरयू नदी के तटवर्ती चैनपुर गुलौरा, टगुनिया गांव के सामने हो रहे तेज कटान के मद्देनजर बोरियों में ईंट की टुकड़ियां डाल और बांस बल्ली के सहारे कटान रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। बावजूद कटान नहीं रुक पा रही है।
विज्ञापन

कटान के चलते तटवर्ती क्षेत्रों की कृषि योग्य उपजाऊ भूमि कट-कट कर नदी की जलधारा में विलीन हो रही है। किसान अपनी उपजाऊ भूमि को नदी की जलधारा में विलीन होते देख चिंतित हैं। जिला पंचायत सदस्य दिनेश यादव फौजी और टगुनिया के प्रधान महेश यादव ने जिला प्रशासन और बाढ़ विभाग के अधिकारियों को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए कटान रोकने की तत्काल व्यवस्था की मांग की है। बाढ़ विभाग के अधिकारियों ने गत दिनों तटवर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण कर कटान का हाल देखा तथा कटानरोधी कार्य शुरू करा दिया। इसके लिए बोरियों में ईट के टुकड़ों को भरकर तथा तटवर्ती क्षेत्रों में कटान से बचाव के लिए बांस बल्लियों के सहारे नदी की धारा को मोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। फिर भी कटान की रफ्तार बढ़ गई है, जो टगुनिया गांव के सामने टीएस बंधा के नजदीक आ गया है। कटान किसानों और ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से कटान रोकने के लिए स्थाई व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed