फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   In the Under-17 boys' category competition, 810 players from 45 teams across the country will participate.

Ballia News: अंडर-17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में देश भर से 45 टीमों के 810 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Fri, 16 Oct 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
In the Under-17 boys' category competition, 810 players from 45 teams across the country will participate.
70वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय फुटबॉल (अंडर-17) प्रतियोगिता के लिए लोगो व शुभंकर के विमोचन करते परि
बलिया। जिले में एक बार फिर खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। बलिया में दो से छह नवंबर तक 70 वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय फुटबॉल (अंडर-17) प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रतियोगिता के लोगो व शुभंकर के विमोचन किया। कहा कि आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन के तहत खेल मैदानों को तैयार करने के साथ खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, परिवहन, चिकित्सा और सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पांच क्रीड़ा स्थलों को चिह्नित किए गए है, जहां प्रतियोगिता से संबंधित गतिविधियां संचालित होंगी। इनमें वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, टाउन पालिटेक्निक के मैदान, सतीश चंद्र महाविद्यालय, रामदहिन सिंह इंटर कॉलेज आमघाट तथा शेर ग्राम सभा में स्थित मिनी स्टेडियम शामिल हैं। इन स्थलों पर खेल संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पूर्व विधायक भगवान पाठक, बीएसए मनीष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

45 टीमों के 810 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम: जेडी आजमगढ़ डा.राजेश कुमार आर्य ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में कुल 45 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रत्येक टीम में 18 खिलाड़ियों के हिसाब से कुल 810 खिलाड़ियों के शामिल होने का अनुमान है। प्रत्येक टीम में के साथ तीन कोच या टीम मैनेजर के हिसाब से 135 कोच एवं टीम मैनेजर भी मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता के संचालन के लिए करीब 100 अधिकारी भी रहेंगे। इसके अतिरिक्त लगभग 90 बाल व्यायाम प्रशिक्षकों की व्यवस्था की गई है।

समितियों के गठन की प्रक्रिया तेज: जिला क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया जाना है। आयोजन से संबंधित तैयारियों में किसी तरह की कमी न रह जाए, इसके लिए जिम्मेदारियों का निर्धारण किया जा रहा है। आयोजन की स्मारिका तैयार करने का कार्य भी जारी है। आयोजन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, ताकि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed