फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   In the meeting, the Kshatriyas shouted for unity

Ballia News: समागम में क्षत्रियों ने भरी एकजुटता की हुंकार

Mon, 10 Mar 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
In the meeting, the Kshatriyas shouted for unity
रसड़ा। नगर के चंद्रशेखर आजाद चौराहा स्थित मैदान में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से क्षत्रिय समाज समागम एवं प्रतिभा सम्मान सम्मेलन का आयोजन हुआ। क्षत्रियों ने एकजुटता की हुंकार भरी। इसमें पूर्वांचल के सभी जनपदों के पदाधिकारी एवं जनपद के विभिन्न दलों के क्षत्रिय समाज के लोगों ने एक दूसरे की मदद करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम प्रभारी चंद्रमा सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि संगठन के अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रबंधक शिवेंद्र बहादुर सिंह, प्रबंधक गोविंद नारायण सिंह, अधिवक्ता अरुण कुमार सिंह, किसान पारसनाथ सिंह, चंद्रमा सिंह, रमेश सिंह आदि लोगों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि संगठित रह कर ही समाज का विकास किया जा सकता है। समाज के लोगों के विकास के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।
विज्ञापन

कड़े परिश्रम, दूरदृष्टि, पक्के इरादा के साथ कार्य करने वाले अगर असफल होंगे तो मैं मदद करने को तैयार हूं। बच्चों को शिक्षित करें। समाज में कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष करने का आह्वान किया। पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि समाज एकजुटता पर बल दें। अपने खर्चे को सही जगह पर इस्तेमाल करने को कहा। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख अनिल सिंह, संजीव कुमार सिंह, राणा प्रताप सिंह, उग्रसेन सिंह, अश्वनी सिंह, मनोज कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता राष्ट्रीय संरक्षक सुभाष सिंह एवं संचालन आनंद, अश्वनी, लल्लू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed