फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   In the live broadcast, children will learn the tricks of stress management in exams.

Ballia News: लाइव प्रसारण में बच्चे सीखेंगे परीक्षा में तनाव प्रबंधन के गुर

Wed, 06 May 2026 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
In the live broadcast, children will learn the tricks of stress management in exams.
बलिया। परीक्षा को लेकर बच्चों में तनाव खत्म करने की बाबत समग्र शिक्षा अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बच्चों में तनाव कम करने तथा परीक्षाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए विभाग ने पहल की है। इसके तहत माध्यमिक विद्यालयों में परीक्षा पर्व 8़ 0 का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पर चर्चा से प्रेरित होकर किया जा रहा है। इसका पत्र अपर राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा-माध्यमिक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ ने जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजा है। जनपद के समस्त राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों में परीक्षा पर्व 8़ 0 की समस्त गतिविधियों का प्रचार-प्रसार किया जाना है। पत्र में कार्यक्रम की रूपरेखा है। लाइव इंटरएक्टिव सत्र भी होना है। विशेषज्ञों, मनोविज्ञानियों एवं प्रेरक वक्ताओं की ओर से परीक्षा तनाव प्रबंधन के लिए लाइव सत्र किया जाएगा। यह कार्यक्रम सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एवं दूरदर्शन यू-ट्यूब चैनल द्वारा प्रसारित होगा। स्लोगन प्रतियोगिता में सेलिब्रेशन इग्जाम विषय पर विद्यार्थी स्लोगन प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम 23 मई तक किया जा सकता है।
विज्ञापन

अभिमुखीकरण एवं संवेदीकरण कार्यक्रम में एसएमडीसी से जागरूकता कार्यक्रम होगा। इसकी तिथि तय नहीं हुई है। यह कार्यक्रम चयनित आकांक्षी ब्लाकों में ऑफलाइन होगा। इसमें समन्वयक की सहभागिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्विज प्रतियोगिता भी होगी। विष्णुकांत पांडेय, अपर राज्य परियोजना निदेशक ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया है कि वे अपने स्तर से परीक्षा पर्व 8़ 0 की निगरानी एवं समीक्षा करें। जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन कराएं। जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया है कि परीक्षा पर्व 8़ 0 का प्रचार-प्रसार करते हुए कार्यक्रम कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed