{"_id":"f9123b3117e9bab41fcfaf254e281103","slug":"in-the-first-day-of-sawan-shiwalyon-drew-crowds-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के पहले दिन शिवालयों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के पहले दिन शिवालयों में उमड़ी भीड़
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Sat, 01 Aug 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन के पहले दिन शनिवार को नगर और ग्रामीणांचलों के प्रमुख शिव मंदिरों में भोर से ही हजारों शिवभक्त गंगा स्नान कर दर्शन-पूजन के लिए पहुंचने लगे। फूल-माला, दूध, भांग, धतूरा, फल और मिठाई चढ़ाकर पूजन-अर्चन किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। नगर के बालेश्वर मंदिर तथा भृगुमंदिर में सैकड़ों शिव भक्तों ने मत्था टेका।
इस दौरान बोल बम, जय शिवशंकर, जय भोले, हर-हर महादेव तथा हर-हर गंगे के जयकारे से इलाका गूंज उठा।
सावन के पहले दिन ही नगर के बालेश्वर मंदिर, गोला रोड स्थित कैलाश धाम मंदिर, भृगु आश्रम मंदिर, मिड्ढी स्थित शिव मंदिरों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के देवकली स्थित देवकलेश्वर मंदिर, नगरी स्थित नकटेश्वर मंदिर, कारो के कामेश्वर धाम मंदिर, कोरंटाडीह के मुक्तिनाथ मंदिर, रसड़ा के लखनेश्वरडीह मंदिर, श्रीनाथ मंदिर, सहतवार के पंच शिव मंदिर, बाबा बालखंडी नाथ दिउली, छितेश्वर नाथ छितौनी, पारसनाथ बभनौली, अवनी नाथ बड़सरी, निधरिया स्थित पंच शिव मंदिर, अगरसंडा तथा मिड्ढा स्थित शिव मंदिरों पर शिव भक्तों ने मत्था टेका।
चिलकहर संवाददाता के मुताबिक कुकुरहां स्थित बाबा तिलेश्वर नाथ के मंदिर पर भी श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर पूजन अर्चन किया। कई कांवरिया जत्था भी बाबा के दरबार में पहुंचकर जयकारा लगाए। मंदिर परिसर में मेले जैसा माहौल रहा। अहले सुबह से लेकर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा है। जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र के शिवालयों के साथ ही सिविल कोर्ट परिसर में स्थित शिवमंदिर में भी शिव भक्तों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
जिला सत्र न्यायालय परिसर में जिला जज चंद्रहास राम के नेतृत्व में न्यायिक अधिकारियों ने शनिवार को पूजन-अर्चन किया। सिविल कोर्ट परिसर स्थित शिवमंदिर में सुबह से ही लोग पूजन-अर्चन करने पहुंच गए थे। देरशाम को जिला जज चंद्रहास राम के नेतृत्व में न्यायिक अधिकारियों ने भी पूजा-अर्चना की। पंडित नरोत्तम दास ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन कराया।
इब्राहिमपट्टी संवाददाता के मुताबिक सावन के पहले दिन से ही क्षेत्र के दर्जनों ऐतिहासिक शिव मंदिरों पर भक्तों ने जलाभिषेक किया। इब्राहिमपट्टी, किड़िहरापुर, कसेसर, सरया डीहू भगत, रामपुर उधरन, भीमपुरा, बरौली, सहित गांव में स्थित शिव मंदिरों पर भजन कीर्तन भी शुरू हो गया हे। हो गए।