फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   In the fire, ashes tied in a shed died, household items ashes

अगलगी में मड़हे में बंधी पड़िया मरी, घर गृहस्थी का सामान राख

Wed, 23 Mar 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
In the fire, ashes tied in a shed died, household items ashes
विशुनपुरा। नगरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भाऊपुर के मौजा चांदपुर दलित बस्ती में मंगलवार की देर शाम अज्ञात कारणों से लगी आग से जहां एक पड़िया की झुलसकर मौत हो गई, वहीं घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। अगलगी की सूचना पर बुधवार की सुबह लेखपाल ने मौका मुआयना कर पीड़ित से जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत भाऊपुर के मौजा चांदपुर दलित बस्ती में राजेश राम की रिहायशी मड़हे हैं। एक मड़हे में पशु रहते हैं तथा बगल वाले मड़हे में स्वयं रहते हैं व घर गृहस्थी का सामान रखा है। देर शाम पशुओं वाले मड़हे में अचानक आग लग गई। पीड़ित व आसपास के लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बगल वाले मड़हे को भी अपने चपेट में ले लिया। अगलगी की घटना में मड़हे में बंधी पड़िया झुलसकर मर गई, वहीं घर गृहस्थी का सभी सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

हल्दी। थाना क्षेत्र के बबुआपुर (कठही) गांव निवासी एक किसान के डेरे पर रखे सरसों की बोझ में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिसमें 250 बोझ सरसों के साथ ही झोपड़ी व उसमें रखे अन्य सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों व दमकल की टीम के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित किसान की तहरीर पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना क्षेत्र के बबुआपुर (कठही) निवासी किसान गिरीश चन्द्र उपाध्याय के खेत में बने डेरे पर 250 बोझ सरसो मड़ाई के लिए रखा गया था। मंगलवार की देरशाम में संदिग्ध परिस्थितियों में सरसो के बोझ में आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से 250 बोझ सरसो समेत झोपड़ी व अन्य सामान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम के मदद से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित गिरीश उपाध्याय के पुत्र शैलेश कुमार उपाध्याय ने पुलिस को नामजद तहरीर दी। पुलिस ने धारा अगजनी की धारा में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी राहुल पासवान को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सरयांडीहूभगत चट्टी पर स्थित चुन्नू शर्मा की गुमटी में मंगलवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामवासियों द्वारा सुबह अगलगी की जानकारी देने पर मौके पर पहुंचे दुकानदार चुन्नू अपनी दुकान की हालत देख अवाक रह गया। बताया जा रहा है कि दुकानदार दिव्यांग है और परिवार के भरण पोषण का एकमात्र दुकान ही सहारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed