फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   In suspicious circumstances, the newly married woman hanged herself

Ballia News: संदिग्धहाल में नवविवाहिता ने फंदा लगा दी जान

Fri, 24 Feb 2023 04:40 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Updated Fri, 24 Feb 2023 04:40 PM IST
विज्ञापन
In suspicious circumstances, the newly married woman hanged herself
तीन महीने पहले हुई थी शादी, शव पीएम को भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूर। पकड़ी थाना क्षेत्र के बीरा भांटी गांव में बृहस्पतिवार देर शाम एक नव विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। देर रात मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बीराभांटी गांव निवासी सतीश सिंह की शादी पिछले साल 2 दिसंबर को बिहार के सिवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के योगिया डीह गांव निवासी रामदास सिंह की पुत्री लवली सिंह (22) के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक ही था। अज्ञात कारणों से बृहस्पतिवार को देर शाम लवली सिंह ने अपने कमरे में छत की कुंडी से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि उस वक्त घर पर कोई नहीं था। घर के सभी परिजन किसी रिश्तेदार के यहां पड़ी शादी में शरीक होने गए थे। मृतका के मायकेवालों का कहना था कि शाम को फोन पर बेटी से बात हुई थी। उसके बाद फोन करने पर जब फोन नहीं उठा तो किसी अनहोनी की आशंकावश पुलिस को फोन किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरा खोलवाकर देखा तो लवली सिंह फंदे पर लटकी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक शत्रुघ्न कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed